'स्वतंत्रता दिवस' पर दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि द्वारा 'जन सफाई अभियान' का आयोजन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी), कोच्चि की सभी इकाइयों द्वारा 'जन सफाई अभियान' का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सभी सेनाओं और असैन्य कर्मियों और उनके परिवारों ने पूरे दिल से भाग लिया, जिसका उद्देश्य नौसेना के इलाकों से कचरे, प्लास्टिक के कचरे, आदि की सफाई था और जिसकी थीम थी: 'अपनी आसपास की जगह को साफ़ रखें'।

नौसेना बेस और कोच्चि में आवासीय परिक्षेत्रों की सफाई की जिम्मेदारी एसएनसी की विभिन्न इकाइयों और प्रतिष्ठानों के बीच बांटी गई थी। वे सभी जवान जिन्हें आवश्यक ड्यूटी आवंटित नहीं की गई थी उन्हें अपने संबंधित इलाकों की सफाई करने का जिम्मा दिया गया। इस सफाई अभियान का उद्देश्य नौसेना समुदाय के बीच प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, ठोस कचरे का पर्यावरण अनुकूल निपटान करने, एक बार उपयोग में आने वाली प्लास्टिक की वस्तुओं पर प्रतिबंध लगाने और नौसेना के क्षेत्रों को स्वच्छ बनाए रखने के लिए कूड़ा-कड़कट नहीं फेंकने की आवश्यकता पर अधिक जागरूक करना भी था।

इसी प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन एझिमाला में भारतीय नौसेना अकादमी के साथ- साथ अन्य प्रशिक्षण स्कूलों और मुंबई, जामनगर, लोनावला, गोवा और कोयंबटूर में छोटी-छोटी इकाइयों द्वारा आयोजित किया गया। इसके अलावा, सामान्य साफ़-सफाई और स्वच्छता को बढ़ावा देने वाली विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया गया था।

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर, एसएनसी के नौसेना के असैन्य कर्मियों सहित संपूर्ण नौसेना समुदाय ने जोश और देश के प्रति कर्तव्य और देशभक्ति की भावना के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया। जन सफाई अभियान के दौरान आम जनता को अधिक जागरूक बनाने, और लोगों को भारत को और अधिक स्वच्छ और हरा-भरा बनाने की दिशा में योगदान देने की जानकारी देने का उद्देश्य पूर्ण रूप से साकार हुआ।

  • 'स्वतंत्रता दिवस' पर दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि द्वारा 'जन सफाई अभियान' का आयोजन

Back to Top