नौसेना मुख्यालय रक्षा मंत्रालय, नई दिल्ली

नौसेना प्रमुख (सी एन एस )

एडमिरल आर हरी कुमार, पी वी एस एम , ए वी एस एम , वी एस एम , ए डी सी

एडमिरल आर हरी कुमार, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी

एडमिरल आर हरि कुमार, जे -स्क्वाड्रन, 61 कोर्स राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र हैं। वह 1 जनवरी 1983 में भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे और उन्होंने गनरी में विशेषज्ञता हासिल की है।

एडमिरल आर हरि कुमार ने तटरक्षक पोत सी -01, भा नौ पो निशंक, भा नौ पो कोरा, भा नौ पो रणवीर और भा नौ पो विराट की कमान संभाली है। उनकी अन्य समुद्री नियुक्तियों में पश्चिमी बेड़े के फ्लीट ऑपरेशंस अधिकारी और फ्लीट गनरी अधिकारी, भा नौ पो विपुल के ई एक्स ओ , भा नौ पो रंजीत के जी ओ , भा नौ पो कुठार के कमीशनिंग जी ओ को और भा नौ पो रणवीर के कमीशनिंग जी ओ VIII शामिल हैं। उनकी तटवर्ती नियुक्तियों में पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में कमांड गनरी अधिकारी, सेशे `ल्स सरकार के नौसेना सलाहकार, भा नौ पो द्रोणाचार्य के प्रशिक्षण कमांडर शामिल हैं। उनकी फ्लैग नियुक्तियों में गोवा में नेवल वॉर कॉलेज के कमांडेंट, फ्लैग ऑफिसर समुद्री प्रशिक्षण, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग पश्चिमी बेड़ा, स्टाफ प्रमुख पश्चिमी नौसेना कमान, आई एच क्यू एम ओ डी (एन ) में कंट्रोलर पर्सनल सर्विसेज और चीफ ऑफ पर्सनेल और एच क्यू आई डी एस में सी आई एस सी / वी सी डी एस शामिल हैं। नौसेना प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने से पहले, एडमिरल फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ पश्चिमी नौसेना कमान थे।

फ्लैग ऑफिसर ने दिसंबर 1992 से जून 1993 तक सोमालिया के मोगादिशु में संयुक्त राष्ट्र मिशन (यू एन ओ एस ओ एम II) के सिविल-सैन्य ऑपरेशन केंद्र में सेवा की थी। उन्होंने 1996 में रोड द्वीप के नेवल वार कॉलेज में यू एस नेवल स्टाफ कोर्स, 2004 में ए डब्ल्यू सी , महू में आर्मी हायर कमांड कोर्स, और 2009 में रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज, लंदन में भाग लिया था। उन्होंने जे एन यू से बी एस सी , किंग्स कॉलेज, लंदन से एम ए (इंटरनेशनल स्टडीज), मुंबई विश्वविद्यालय से एमफिल (डिफेंस एंड स्ट्रेटेजिक स्टडीज) और नरोत्तम मोरारजी इंस्टीट्यूट ऑफ शिपिंग, मुंबई से शिपिंग मैनेजमेंट में पी जी डिप्लोमा किया है।

उन्हें 2010 में विशिष्ट सेवा पदक, 2016 में अति विशिष्ट सेवा पदक और 2021 में परम विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।

एडमिरल आर हरि कुमार एक अच्छे तैराक हैं, बैडमिंटन खेलते हैं और पैदल चलने में आनंद लेते हैं। उनका विवाह श्रीमती कला नायर से हुआ है जो वर्तमान में एक गृहणी हैं। उनकी एक बेटी सुश्री अंजना नायर है, जिनकी शादी श्री जयविजय से हुई है और वर्तमान में वे न्यूजीलैंड के ऑकलैंड में कार्यरत हैं।

Back to Top