अमेरिकी राजदूत का पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा

अमेरिकी राजदूत का पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा

भारत में अमेरिकी राजदूत महामहिम केनेथ आई जस्टर, उनके साथ महामहिम एड्गर्ड डी कागन, मुंबई में अमेरिकी कौंसल जनरल और दो सदस्यों ने 22 सितंबर 2018 को पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय का दौरा किया।

इस दौरे पर, अमेरिकी राजदूत ने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा से बातचीत की और निर्देशित मिसाइल विध्वंसक, भा नौ पो कोच्चि का भी दौरा किया।

पिछले दो दशकों में भारत-अमेरिकी नौसेना सहयोग में काफी वृद्धि हुई है। भारत व अमेरिका समुद्री सुरक्षा संवाद के सदस्य हैं जिसका आयोजन वर्ष में एक बार किया जाता है। पिछले कई वर्षों में दोनों नौसेनाओं के बीच के संबंध मजबूत व विश्वास योग्य हुए हैं। दोनों नौसेनाओं के बीच नौसेना सहयोग के दायरे में विस्तार हुआ है, जिसमें अन्य बातों के साथ-साथ वार्षिक द्विपक्षीय अभ्यास मालाबार, पोतों द्वारा सद्भावना दौरे और उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों के दौरे शामिल हैं। दोनों नौसेनाएं भारतीय महासागर क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रति समर्पित हैं।

अपने रक्षा संबंधों को संस्थागत करने में अमेरिका व भारत बहुत आगे निकल आए हैं। दोनों देशों की नौसेनाएं समुद्री क्षेत्र से जुड़ी चिंताओं, जैसे एंटी-पायरेसी, मानवीय सहायता व आपदा राहत पर समान दृष्टिकोण रखती हैं। अमेरिकी राजदूत का वर्तमान दौरा दोनों नौसेनाओं के बीच के मौजूदा संबंध को और मजबूत करेगा।

  • अमेरिकी राजदूत का पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा
  • अमेरिकी राजदूत का पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा
  • अमेरिकी राजदूत का पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा
Back to Top