डब्ल्युएनसी मुंबई सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर

पश्चिम नौसेना कमान के प्रमुख परिचालन सपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर में निम्नलिखित शामिल हैं:-

  • नौसेना डॉकयार्ड (मुंबई)। एडमिरल सुपरिन्टेंडेंट, नौसेना डॉकयार्ड, जहाजों और पनडुब्बियों की रिफिट और रखरखाव के लिए ज़िम्मेदार है।
  • मैटेरियल संगठन (मुंबई)। कमांड के सभी जहाज़ों और प्रतिष्ठानों की लोजिस्टिक्स, मशीनरी और स्पेयर की आवश्यकताओं को मैटेरियल संगठन द्वारा पूरा किया जाता है।
  • आईएनएचएस असविनी। नौसेना अस्पताल आईएनएचएस असविनी समस्त नौसेना कर्मियों, सेवा और सेवानिवृत्त, साथ ही उनके परिवार वालों के लिए चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करता है। छोटे अस्पताल गोवा और कारवार में स्थित हैं।

लगभग 32% अधिकारियों, 38% नाविकों तथा इस कमान से संबद्ध समस्त भारतीय नौसेना के 57% असैनिकों के साथ ही सहायक दुर्जेय संपत्तियों वाला पश्चिम नौसेना कमान वास्तव में भारतीय नौसेना की तलवार की भुजा है तथा सम्पूर्ण विस्तार के संघर्ष की प्रासंगिकता को बनाए रखने के लिए प्रयासरत है।

Back to Top