06 से 09 जनवरी 2019 तक एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक, नौसेनाध्यक्ष, फ्रांसीसी नौसेना का भारत दौरा

06 से 09 जनवरी 2019 तक रायसीना डायलॉग के साथ संयुक्त रूप से एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक, नौसेनाध्यक्ष, फ्रांसीसी नौसेना भारत का दौरा कर रहे हैं। इस दौरे का लक्ष्य भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय नौसेना संबंधों को मजबूत करना और नौसेना सहयोग के लिए नए रास्तों की तलाश करना है।

फ्रांसीसी नौसेना के नौसेनाध्यक्ष अपने दौरे के दौरान एडमिरल सुनील लांबा, चेयरमैन सीओएससी और नौसेनाध्यक्ष और भारतीय नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे। इन बैठकों में, समुद्री संचालन, प्रशिक्षण, रसद और रखरखाव को शामिल करते हुए दोनों नौसेनाओं के पारस्परिक हित के मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

भारतीय नौसेना का फ्रांसीसी नौसेना के साथ कई मोर्चों पर सहयोग रहां है, जिसमें द्विपक्षीय नौसेना अभ्यास 'वरुण', एयरक्राफ्ट कैरियर संचालन पर बातचीत और सुरक्षा संवाद और कर्मचारी वार्ता के ज़रिए समुद्री क्षेत्र में जागरूकता लाना शामिल है। इसके अलावा, दोनों नौसेनाओं के पोतों द्वारा एक दूसरे के बंदरगाहों पर नियमित रूप से पोर्ट कॉल की जाती है।

  • 06 से 09 जनवरी 2019 तक एडमिरल क्रिस्टोफ प्राजुक, नौसेनाध्यक्ष, फ्रांसीसी नौसेना का भारत दौरा

Back to Top