सैनिक स्कूल कझक्कूट्टम के कैडेट्स का नौसेना बेस, कोच्चि का दौरा

27 जनवरी 2024 को सैनिक स्कूल कझक्कूट्टम के 70 कैडेट्स की एक टीम ने अपने प्रेरक और शैक्षिक दौरे के हिस्से के रूप में कोच्चि के नौसेना बेस का दौरा किया। इस यात्रा ने युवा कैडेट्स को नौसेना के जीवन की झलकियाँ और नौसैनिक प्रशिक्षण और संचालन के विभिन्न पहलुओं का परिचय दिया। कैडेट्स को पेशेवर स्कूलों में प्रशिक्षण सिमुलेटरों पर जहाज संचालन, क्षति नियंत्रण और आपातकालीन प्रक्रियाओं से परिचित कराया गया। भा.नौ.पो गरुड़ में, उन्हें विमान स्टेशन में संचालित विभिन्न विमानों की भूमिकाएं और क्षमताएं समझाई गईं। भा.नौ.पो शार्दुल पर एक विशेष यात्रा ने कैडेट्स को युद्धपोत पर दैनिक गतिविधियों और जीवन का निकट दृश्य प्रदान किया। दौरा फोर्ट कोच्चि में भारतीय समुद्री संग्रहालय की यात्रा के साथ संपन्न हुआ। कैडेट्स ने भारतीय नौसेना में शामिल होने और देश की सेवा करने की प्रेरणा के साथ विदाई ली, और उनके लिए यह एक यादगार और समृद्ध अनुभव रहा।

Back to Top