विजय सवारी 'स्वर्णिम विजय अभियान, K22 स्क्वाड्रन, मुंबई का दौरा

मोटरसाइकिल अभियान 'स्वर्णिम विजय अभियान' के दूसरे चरण को 9 सितंबर 21 को नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई से महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र कमाण्ड (एफओएमए) के फ्लैग ऑफिसर रियर एडमिरल अतुल आनंद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

मुंबई में, अभियान दल ने 1971 के युद्ध में ' ऑपरेशन ट्राइडेंट ' और ' ऑपरेशन पायथन ' के दौरान कराची पर प्राणघातक हमला करने पर स्क्वाड्रन के महत्वपूर्ण योगदान की स्मृति में ' किलर ' स्क्वाड्रन के जहाजों का दौरा किया।

यह अभियान 6 सितंबर 2021 को करवर से शुरू हुआ था। 50 से अधिक नौसेना कर्मी करवर से दिल्ली तक 6000 किलोमीटर के अभियान के विभिन्न स्तरों पर 11 मोटरसाइकिलों और दो सहायक वाहनों पर भाग ले रहे हैं।

अभियान दल ने मुंबई के रास्ते में खड़कवासला में एनडीए और लोनावाला में भा नौ पो शिवाजी का दौरा किया।

मुंबई से रवाना होने के बाद यह दल 3 अक्टूबर 2021 को नई दिल्ली पहुंचने से पहले गुजरात, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पंजाब के विभिन्न सैन्य प्रतिष्ठानों से होकर गुजरेगा।

  • विजय सवारी 'स्वर्णिम विजय अभियान, K22 स्क्वाड्रन, मुंबई का दौरा

Back to Top