मानवीय सहायता और आपदा राहत पर हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) कार्य समूह की बैठक

मानवीय सहायता और आपदा राहत पर हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) कार्य समूह की बैठक

मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) पर हिंद महासागर नौसैनिक संगोष्ठी (आईओएनएस) कार्य समूह की 5वीं बैठक 17 दिसंबर 2020 को होनी है। इस बैठक का समन्वय एचएडीआर पर आईओएनएस कार्य समूह का अध्यक्ष होने के नाते भारतीय नौसेना द्वारा किया जा रहा है। इस बैठक में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, फ्रांस, इंडोनेशिया, ईरान, केन्या, मालदीव, ओमान और थाईलैंड भाग लेंगे।

आईओएनएस एक स्वैच्छिक और समावेशी पहल है जो समुद्री सहयोग बढ़ाने और क्षेत्रीय सुरक्षा सुधारने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र तटवर्ती राज्यों की नौसेनाओं को एक साथ लाती है। क्षेत्रीय समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक सहकारी मंच के अलावा, यह प्राकृतिक आपदाओं के खिलाफ एक प्रभावी प्रतिक्रिया तंत्र विकसित करने का भी कार्य करता है। 2008 में स्थापित, आईओएनएस पहल में काफी वृद्धि हुई है और इसे वर्तमान में हिंद महासागर क्षेत्र में व्यापक स्वीकृति प्राप्त है।

पिछले कुछ वर्षों में, तीन आईओएनएस कार्य समूह (आईडब्ल्यूजी) मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर), समुद्री सुरक्षा और सूचना साझाकरण और अंतर-संचालनशीलता के क्षेत्र में प्रगति कर रहे हैं।

चल रही कोविड-19 महामारी के कारण, एचएडीआर पर आईडब्ल्यूजी की 5वीं बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से निर्धारित की गई है। इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारतीय नौसेना के नौसेना संचालन महानिदेशक वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी करेंगे। बैठक के दौरान प्रतिभागी कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में किए गए एचएडीआर अभियानों के संचालन के दौरान सीखे गए सबक सहित अपने अनुभवों को साझा करेंगे।

Back to Top