भा नौ पो तरकश का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा

भा नौ पो तरकश का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा

रूस और भारत के बीच मजबूत संबंधों को और बढ़ावा देने की दिशा में और दोनों देशों के बीच 'विशेष व विशेषाधिकार सामरिक भागीदारी' को मान्यता देते हुए, भारतीय नौसेना पोत तरकश रूसी नौसेना दिवस परेड में भाग लेने 25 जुलाई 2019 को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस पहुँचा। स्वागत समारोह के भाग के रूप में इस पोत का स्वागत रूसी नौसेना के बैंड द्वारा एक लाइव परफोर्मेंस के साथ रूसी नौसेना के अधिकारियों द्वारा बंदरगाह आगमन पर किया गया।

रूसी नौसेना दिवस परेड में भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, वाइस एडमिरल अजीत कुमार पी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल और भा नौ पो तरकश द्वारा किया जा रहा है। नौसेना दिवस परेड में उपस्थित होने के अलावा, फ्लैग ऑफिसर रूसी नौसेना के कमांडिंग इन चीफ से भेंट कर दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग की भी समीक्षा करेंगे और सहयोग के लिए नए रास्तों की तलाश करेंगे।

रूस के राष्ट्रपति द्वारा समीक्षा के लिए भा नौ पो तरकश मोबाइल स्तंभ का हिस्सा बनेगा। बंदरगाह में अपने प्रवास के दौरान, यह पोत लेफ्टिनेंट श्मिट तटबंध पर रहेगा और 26 और 27 जुलाई 2019 को आगंतुकों के लिए खुला रहेगा। पोत का चालाक दल रूसी नौसेना के साथ दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने की दिशा में व्यावसायिक बातचीत भी करेगा।

कैप्टेन सतीश वासुदेव की कमान में भा नौ पो तरकश अत्याधुनिक तेग क्लास स्टेल्थ फ्रिगेट्स (पी1135.6) का दूसरा पोत है, जिसका निर्माण रूस के कालिनिनग्राड में यंतर शिपयार्ड द्वारा किया गया है। यह विविध रेंज वाले हथियारों और सेंसरों से लैस है और 30 अधिकारियों सहित 250 से अधिक कर्मचारियों के बेहद प्रेरित चालक दल द्वारा संचालित किया जाता है। इसमें नवीनतम स्टेल्थ विशेषताएं शामिल हैं जैसे कि कम राडार, इंफ्रा-रेड, ध्वनिक और चुम्बकीय चिह्नक, जिनके चलते समुद्र में इसका पता लगाना कठिन होता है। यह पोत फ्लैग ऑफिसर कमान प्रमुख, पश्चिमी नौसेना कमान के संचालन के तहत मुंबई स्थित भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है।

  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
  • भा नौ पो तरकश  का सेंट पीटर्सबर्ग, रूस का दौरा
Back to Top