भारतीय नौसेना द्वारा गुजरात में बाढ़ राहत अभियान

नागरिक प्रशासन के सहायता माँगने के अनुरोध पर, एक नौसैनिक मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) टीम, सहायता सामग्री लेकर नौसेना गोताखोरों के साथ, 13 सितंबर 2021 की शाम को भा नौ पो सरदार पटेल से राजकोट के लिए अल्प सूचना पर भेजी गई। यह दल राजकोट में जिला अधिकारियों को रिपोर्ट करेगा और आवश्यकतानुसार बचाव प्रयासों में शामिल होगा। प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे नागरिक बचाव प्रयासों में वृद्धि के लिए छह और टीमें तैयार हैं।

इसी तरह जामनगर के भा नौ पो वलसुरा से कई बचाव दल तैनात किए गए हैं, ताकि बारिश से प्रभावित और शहर के जलमग्न इलाकों के विभिन्न हिस्सों में फंसे लोगों की सहायता की जा सके। जेमिनी नौकाओं, जीवन रक्षक जैकेट, प्राथमिक चिकित्सा किट और अन्य अपेक्षित सामग्री से लैस, टीमों ने बुजुर्गों और महिलाओं सहित बड़ी संख्या में लोगों को बचाया और उन्हें सुरक्षित जगह में भेजा। नौसेना की टीमों ने फंसे नागरिकों को खाने के पैकेट भी उपलब्ध कराए।

नौसेना के वरिष्ठ अधिकारी बाढ़ राहत गतिविधियों में आवश्यक किसी भी प्रकार की मदद करने के लिए नागरिक प्रशासन के साथ लगातार संपर्क में हैं। अल्प सूचना पर भेजे जाने वाले और बचाव दलों को स्टैंडबाई रखा गया है।

  • भारतीय नौसेना द्वारा गुजरात में बाढ़ राहत अभियान

Back to Top