भारतीय नौसेना का सेशेल्स के लिए सद्भावना दौरा

भारतीय नौसेना का सेशेल्स के लिए सद्भावना दौरा

वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान, भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकांड और मुंबई के सद्भावना दौरे के संबंध में सेशेल्स के दौरे पर हैं। वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा ने सेशल्स में भारत के उच्चायुक्त डॉ.औसफ सईद के साथ सेशल्स गणराज्य के उप राष्ट्रपति महामहिम श्री विंसेंट मेरीटन से मुलाकात की तथा प्रतिरक्षा और समुद्री सहयोग से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने सेशल्स के पीपल्स डिफेन्स फोर्स के प्रमुख ब्रिगेडियर लियोपोल्ड पायेट से भी मुलाकात की।

भारतीय नौसेना का सेशेल्स के लिए सद्भावना दौरा

सेशेल्स में गार्ड ऑफ ऑनर प्राप्त करते हुए वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, एफओसी-इन-सी (पश्चिम)

भारतीय नौसेना का सेशेल्स के लिए सद्भावना दौरा

सेशल्स गणराज्य के माननीय उपराष्ट्रपति महामहिम श्री विंसेंट मेरिटन और वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, एफओसी-इन-सी (पश्चिम) के बीच वार्तालाप

भारतीय नौसेना का सेशेल्स के लिए सद्भावना दौरा

वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, एफओसी-इन-सी (पश्चिम), सेशल्स गणराज्य के माननीय उपराष्ट्रपति महामहिम श्री विंसेंट मेरिटन के साथ स्मृति चिन्हों का आदान-प्रदान करते हुए

Back to Top