भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना ने 'समुद्र शक्ति' अभ्यास में भाग लिया

भारतीय नौसेना के जहाज शिवालिक और कदमत्त 18 सितंबर, 2021 को इंडोनेशिया के जकार्ता में द्विपक्षीय अभ्यास ' समुद्र शक्ति ' के तीसरे संस्करण में भाग लेने के लिए पहुंचे, जिसे इंडोनेशियाई नौसेना ने 20 सितंबर से 22 सितंबर 2021 तक सुंडा स्ट्रेट में निर्धारित किया। इस अभ्यास का उद्देश्य द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना, दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री अभियानों में आपसी समझ और अंतरसंचालनीयता को बढ़ाना है। इस अभ्यास से सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और समुद्री सुरक्षा अभियानों की एक साझा समझ विकसित करने के लिए एक उपयुक्त मंच भी मिलेगा।

भारतीय नौसेना के प्रतिभागी जहाज शिवालिक और कदमत्त क्रमशः स्वदेश में डिजाइन और नव निर्मित बहु-भूमिका गाइडेड मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट और पनडुब्बी रोधी कार्वेट में से हैं, और पूर्वी नौसेना कमान के तहत विशाखापत्तनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा हैं। भारतीय नौसेना का पनडुब्बी रोधी युद्ध में सक्षम लंबी दूरी का समुद्री टोही विमान पी8आई भी इस अभ्यास में भाग ले रहा है। केआरआई बंग टोमो, केआरआई मलाहायटी और समुद्री गश्ती और टोही विमान सीएन-235 इंडोनेशियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुसरण में, 'समुद्र शक्ति' अभ्यास की परिकल्पना 2018 में द्विपक्षीय आईएन-आईडीएन अभ्यास के रूप में की गई थी। यह अभ्यास पिछले दो संस्करणों में मिश्रता में परिपक्व हो गया है और इसमें सैन्य निषेध अभियानों (एमआईओ), क्रॉस डेक लैंडिंग, वायु रक्षा सीरियल्स, हथियार फायरिंग अभ्यास, पुनःपूर्ति दृष्टिकोण और सामरिक युद्धाभ्यास सहित मिश्रित समुद्री अभियानों का संचालन शामिल होगा।

मौजूदा नीतियों के तहत, समुद्र शक्ति अभ्यास का तीसरा संस्करण कोविड़ सुरक्षित वातावरण में आयोजित किया जा रहा है और दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने और हिंद प्रशांत क्षेत्र में दोस्ती के मजबूत संबंध बनाने का प्रयास करता है।

  • भारतीय नौसेना और इंडोनेशियाई नौसेना ने 'समुद्र शक्ति' अभ्यास में भाग लिया
Back to Top