नौसेना सप्ताह - समुदाय संपर्क गतिविधियां, अंडमान व निकोबार कमान

नौसेना सप्ताह - समुदाय संपर्क गतिविधियां, अंडमान व निकोबार कमान

नौसेना सप्ताह 2019 के उपलक्ष में, अंडमान व निकोबार कमान के नौसेना घटक ने भारतीय नौसेना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए विभिन्न समुदाय संपर्क गतिविधियों का आयोजन किया।

17, 24 और 28 नवंबर 2019 को क्रमशः कमोर्ता, डिगलीपुर और कैंपबेल बे में भारतीय नौसेना पोत दर्शकों के लिए खोले गए। इन सभी स्थलों पर बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों, स्कूली बच्चों, जन अधिकारियों और सरकारी अधिकारियों ने पोतों का दौरा किया। दर्शकों को इन पोतों की भूमिकाओं और क्षमताओं की झलक प्रदान की गई। इसके अलावा, उम्मीदवारों और स्कूली बच्चों को भी भारतीय नौसेना में शामिल होने की प्रक्रिया और योग्यता मानदंड की जानकारी दी गई।

साथ ही, भारतीय नौसेना अस्पताल पोत धन्वंतरि द्वारा कमोर्ता, डिगलीपुर और कैंपबेल बे में मल्टीस्पेशलिटी चिकित्सा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन सभी स्थानों पर स्थानीय समुदाय स्वास्थ्य केंद्रों के साथ मिलकर नौसेना बेस भा नौ पो बाज़, कोहासा और करदीप ने दांतों के सर्जन, मानोचिकित्सक, चिकित्सा विशेषज्ञ, नेत्र विशेषज्ञ और बाल रोग चिकित्सक से युक्त पांच विशेषज्ञों की एक चिकित्सा टीम को सहायता प्रदान की। अंडमान व निकोबार द्वीप समूह के विभिन्न हिस्सों से विभिन्न आयु वर्ग के 792 रोगियों को इन चिकित्सा शिविरों से बहुत लाभ प्राप्त हुआ।

24 नवंबर 2019 को नौसेना घटक (अंडमान व निकोबार कमान) द्वारा स्कूली बच्चों को अध्ययन दौरे के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वीप ले जाया गया। नेवी चिलड्रन स्कूल, केंद्रीय विद्यालय नं 2, उम्मत पब्लिक स्कूल (मिडल पॉइंट), ऑस्टिनाबाद स्कूल और सी कैडेट कॉर्प्स से कुल 103 छात्रों, 79 सी कैडेट कॉर्प्स और सात शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। दौरे में अनुभवी गाइड, श्रीमति अनुराधा के साथ भ्रमण किया गया, जिन्होंने द्वीप से संबंधित ऐतिहासिक घटनाओं की जानकारी दी। इसके अलावा, बच्चों का उत्साह बढ़ाने और प्रेरणा देने के लिए नौसेना के पोतों पर दौरे का भी आयोजन किया गया। 26 और 27 नवंबर 2019 को 184 छात्रों ने भारतीय नौसेना पोत सरयु का दौरा किया। छात्रों द्वारा ज्ञान बढ़ाने के साथ-साथ मज़ेदार समय बिताने के लिए दोनों अवसरों का भरपूर फायदा उठाया गया।

मूलभूत ज़रूरतें, सुविधाएं प्रदान करने और अल्पाधिकार प्राप्त बच्चों के बेहतर भविष्य को बढ़ावा देने के लिए, पोर्ट ब्लेयर में भारतीय नौसेना ने 29 नवंबर 2019 को दो अनाथालयों का दौरा किया। अनाथालयों के लिए नौसेना पत्नी कल्याण संघ (अंडमान व निकोबार क्षेत्र) और भारतीय नौसेना पोत बत्तीमाल्व द्वारा संयुक्त रूप से दान शिविर का समन्वय किया गया। नौसेना समुदाय ने सद्भाव स्वरूप सेवा निकेतन और प्रणव कन्या मिशन को बढ़ चढ़ कर राशन, स्टोर, स्टेशनरी, खिलौने, नकद, पेंटिंग और बढ़ईगिरी की सेवाएं और उपयोगिता की अन्य वस्तुएं दान में दी। साथ ही, बच्चों को भारतीय नौसेना में शामिल होने की संभावनाओं और विभिन्न योजनाओं के जरिए प्रवेश के लिए योग्यता मानदंडों की जानकारी दी। बच्चों ने इस अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top