नौसेना बेस, कोच्चि में नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों की वार्ता का आयोजन

नौसेना बेस, कोच्चि में नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों की वार्ता का आयोजन

10 नवंबर 2019 को सागरिका ऑडिटोरियम, नौसेना बेस में वेटरन सेलर्स फोरम (वीएसएफ़), कोच्चि चार्टर की 11वीं वार्षिक आम सभा बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के 200 से ज़्यादा भूतपूर्व सैनिकों और वीरनारियों ने भाग लिया। रियर एडमिरल आरजे नड्कर्णी, वीएसएम, स्टाफ अध्यक्ष, दक्षिण नौसेना कमान (एसएनसी) जो कि इस फोरम के मुख्य अतिथि और संरक्षक थे उन्होंने नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों का बहुत धन्यवाद किया जिन्होंने आज की भारतीय नौसेना के लिए एक मजबूत नींव डाली। नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए एडमिरल ने अपने भाषण में बताया कि भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी का दूसरा अवसर देने के लिए क़तर नौसेना के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि नौसेना अन्य मित्र देशों के साथ भी इसी प्रकार के रोजगार के अवसर तलाश रही है। उन्होंने यह भी बताया कि केरल सरकार भी राज्य की तटीय सुरक्षा की स्थापना में भूतपूर्व सैनिकों को नौकरी के अवसर देने पर विचार कर रही है। उन्होंने फोरम के सदस्यों को आश्वस्त किया कि एसएनसी इस सिद्धांत "नौसेना को ख़्याल है अपने भूतपूर्व सैनिकों का" को पूरा करेगी।

एडमिरल ने सभी हितधारकों और लाभार्थियों से आग्रह किया कि वे ईसीएचएस के भार को जहां तक संभव हो कम करने के लिए सेना के अस्पतालों में स्वास्थ्य लाभ की सुविधाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि नौसेना द्वारा शुरू किए गए विभिन्न उपाय जैसे कि नई दिल्ली में वीरनारियों और उनके आश्रितों के लिए हॉस्टल सुविधाओं का प्रावधान, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीद जवानों के तत्काल पारिवारिक सदस्यों का सम्मान, सेवारत सैनिकों के साथ नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों को जोड़ने के लिए वेब पोर्टल का विकास राष्ट्र की सेवा कर रहे जवानों के कल्याण में बहुत सुधार करेगा। भूतपूर्व सैनिकों की व्यक्तिगत शिकायतों का समाधान करने के लिए पेंशन और ईसीएचएस हेल्प डेस्क भी स्थल पर स्थापित किये गए थे।

भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित समस्याओं पर ध्यान देने और साथ ही ईएसएम के लिए निर्धारित लाभ प्राप्ति की दिशा में नौसेना मुख्यालय, साथ में केंद्र और राज्य की सरकारी एजेंसियों से बातचीत करने के लिए एसएनसी को स्थापित किया गया। पिछले कई वर्षों से, भूतपूर्व सैनिकों से संबंधित शिकायतों का संबोधन करने और जानकारी प्रदान करने के लिए वीएसएफ़ (कोच्चि) चार्टर एक असरदार मंच प्रकट हुआ है।

  • नौसेना बेस, कोच्चि में नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों की वार्ता का आयोजन
  • नौसेना बेस, कोच्चि में नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों की वार्ता का आयोजन
  • नौसेना बेस, कोच्चि में नौसेना के भूतपूर्व सैनिकों की वार्ता का आयोजन
Back to Top