अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस पर भारतीय नौसेना का तटीय सफाई अभियान

पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी): 18 सितंबर 2021 को पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) द्वारा लगातार दसवें वर्ष 36 वां अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया गया। इस अवसर पर, ईएनसी ने विशाखापत्तनम में नौसेना इकाइयों के परिसरों के भीतर यारडा बीच, भीमिली बीच और अन्य समुद्री जगहों पर तटीय सफाई अभियान चलाया। लगभग 500 नौसेना कर्मियों, रक्षा नागरिकों और उनके परिवारों ने मौजूदा कोविड19 प्रोटोकॉल के साथ सफाई अभियान चलाया।

अंतरराष्ट्रीय तट सफाई 30 साल से भी पहले शुरू हुई जब सभी समुदाय अपने समुद्र तट के कूड़े कचरे को इकट्ठा करने और दस्तावेजीकरण के आम लक्ष्य के साथ एक साथ लामबंद हो गए। हर साल, सितंबर में तीसरे शनिवार को, अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई समुदाय दुनिया भर के लोगों को समुद्र तटों, जलमार्ग और अन्य जल निकायों से कचरा और मलबा हटाने , कूड़े के स्रोतों की पहचान करने, अपनी आदतें जो कि प्रदूषण का कारण बनती हैं को बदलने के लिए और समुद्री मलबे की समस्या पर जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करता है।

दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) - दक्षिणी नौसेना कमान (एसएनसी) ने 18 सितंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया, जिसमें मैंग्रोव वृक्षारोपण और कोच्चि और उसके आसपास के तट क्षेत्रों में प्लास्टिक/गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे की निकासी पर ध्यान केंद्रित किया गया। तटरेखाओं को स्वच्छ रखने के वैश्विक अभियान के अनुसार, दक्षिणी नौसेना कमान के 600 से अधिक नौसेना कर्मियों और परिवारों ने लगभग 1 लाख वर्गमीटर मैंग्रोव को प्राचीन स्थिति में बहाल करते हुए शहर भर में फैले विभिन्न स्थानों पर प्लास्टिक और गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे, तटीय क्षेत्रों जैसे फोर्ट कोच्चि बीच, थेवारा तट, विलिंगडन द्वीप, चेराई बीच, बोलगट्टी और वेंडुरुथी चैनल के लगभग 2 किमी के खंड की सफाई की। इसके अलावा वेंदुरूथी चैनल के साथ 80 मैंग्रोव पौधे भी लगाए गए। इसके अलावा वेंदुरूथी चैनल के साथ 80 मैंग्रोव पौधे भी लगाए गए। इसी प्रकार तटीय सफाई अभियान और व्याख्यान/वेबिनार/प्रतियोगिताएं शुरू की गई जिनमें तटीय और समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा पर जोर दिया गया, जिसमें लोनावाला, जामनगर, चिल्का, कोयंबटूर, गोवा, एझिमाला और मुंबई में स्थित अन्य बाहरी नौसेना इकाइयों में नौसेना समुदाय की उत्साहजनक भागीदारी हुई।

भारतीय नौसेना की प्रशिक्षण कमान होने के नाते, दक्षिणी नौसेना कमान हमेशा कमान मुख्यालय, कोच्चि और देश भर में फैले नौसेना स्टेशनों पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। नौसेना प्रशिक्षण की निगरानी के लिए आज्ञापित दक्षिणी नौसेना कमान ने विभिन्न प्रकार की हरित पहलों की संकल्पना और कार्यान्वयन किया है। पर्यावरण संरक्षण को प्रमुख परिणाम क्षेत्रों में से एक में रखते हुए, कमान ने भारतीय नौसेना के युवा अधिकारी और नाविक प्रशिक्षुओं को भारत के जिम्मेदार भविष्य के नौसेनिक और भरोसेमंद नागरिक बनने के लिए तैयार करने के प्रयासों के रूप में मातृ प्रकृति की रक्षा करने की आदत को आत्मसात करने के लिए लगातार प्रयास किया है।

पिछले तीन वर्षों के दौरान कमान ने पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा संरक्षण के तरीकों के कार्यान्वयन के प्रति बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाया है। कुछ को उजागर करने के लिए, कमान के कर्मी कोच्चि नौसेना बेस के पास 4.5 किलोमीटर लंबे वेंदुरूथी चैनल के कायाकल्प में सक्रिय रूप से शामिल थे, जिससे नौसेना प्रतिष्ठानों और उसके आसपास जागरूकता पैदा हुई है। तेजी से बढ़ने वाली मियावाकी वनीकरण विधि का उपयोग करते हुए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान आयोजित करके 75,000 से अधिक पेड़ लगाकर हरित आवरण को बढ़ाने का प्रयास किया गया। इसके अलावा नियमित तटीय सफाई अभियान, मैंग्रोव प्लांटेशन ड्राइव, इन-हाउस हैंडलिंग और बायो और नॉन-बायोडिग्रेडेबल कचरे का पुनरावर्तन, बेहतर ऊर्जा और पानी की बचत के तरीके अपनाने आदि भी शुरू किए गए।

कमान ने पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और संरक्षण के लिए सभी प्रयासों को जारी रखने का ईमानदारी से प्रयास किया है। इसे प्राप्त करने की दिशा में, कमान ने कार्बन फुटप्रिंट में कमी करने पर मुख्य ध्यान देने के साथ एक हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण रोडमैप लागू किया है। वाइस एडमिरल अनिल कुमार चावला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ, की व्यक्तिगत भागीदारी के साथ दक्षिणी नौसेना कमान भारत सरकार की दूरदर्शी पर्यावरण संरक्षण नीतियों के अनुरूप एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ वातावरण बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कोच्चि नगर निगम के मेयर एडीवी एम अनिल कुमार और कर्मचारियों ने भी कोच्चि में कार्यक्रम के आयोजन के लिए पूरे दिल से भाग लिया।

कोलकाता: भा नौ पो नेताजी सुभाष और सहयोगी इकाइयों ने कोलकाता स्टेशन पर 18 सितंबर 2021 को अंतरराष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस मनाया। अपने समुद्र तट को साफ रखने के लिए वैश्विक अभियान के अनुसार, इस साल के प्रयासों की थीम थी ' कचरा डब्बे में रखो महासागर में नहीं '।

इस अवसर पर कोलकाता में हुगली नदी के किनारे श्रमदान और सफाई अभियान चलाया गया। इसमें नौसेना कर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और बाद में पर्यावरण के अनुकूल निपटान के लिए नदी के 50 मीटर खंड के साथ प्लास्टिक, अवांछित अवशिष्ट, कूड़े, मलबे और गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे की सफाई की।

चेन्नई: 18 सितंबर 2021 को अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस के अवसर पर भा नौ पो अडयार द्वारा शनिवार की सुबह समुद्र तट के किनारे बीच क्लीनअप ड्राइव का आयोजन किया गया। चेन्नई स्टेशन के विभिन्न जहाजों और प्रतिष्ठानों के नौसेना कर्मियों के साथ एचक्यूटीएनपी स्टाफ ने तटीय सफाई अभियान में भाग लिया और समुद्र तट पर फैले प्लास्टिक और अन्य कचरे को हटाया। यह आयोजन सामाजिक दूरी मानदंडों और कोविड मानदंडों के पालन के साथ किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस पर भारतीय नौसेना का तटीय सफाई अभियान

Back to Top