ऑप समुद्र सेतु चरण 2 - भा नौ पो जलाश्व मालदीव से 588 भारतीय के साथ लौटा

ऑप समुद्र सेतु चरण 2 - भा नौ पो जलाश्व मालदीव से 588 भारतीय के साथ लौटा

ऑपरेशन समुद्र सेतु के लिए तैनात भा नौ पो जलाश्व ने आज सुबह कोच्चि बंदरगाह में प्रवेश किया और इस प्रकार से माले, मालदीव से भारतीयों को वापस लाने की उसकी दूसरी समुद्र यात्रा का समापन हुआ। इस पोत से कोचीन पोर्ट ट्रस्ट के समुद्रिका क्रूज़ टर्मिनल पर 70 महिलाओं (06 गर्भवती महिलाएं) और 21 बच्चों सहित 588 भारतीय नागरिक उतरे।

सुबह 11:30 बजे कोचीन पोर्ट ट्रस्ट पर लंगर डाले भा नौ पो जलाश्व का स्वागत भारतीय नौसेना, राज्य सरकार, जिला प्रशासन और पोर्ट ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया। कोविड जांच प्रक्रिया और आव्रजन प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए बंदरगाह अधिकारियों ने व्यापक तैयारियों का आयोजन भी किया था और इसके साथ ही शहरी प्रशासन ने वापस लौटे भारतीय नागरिकों को आगे क्वारंटाइन करने वाले उनके जिलों/ राज्यों में भेजने के लिए परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराई।

विदेशों से भारतीय नागरिकों की वापसी का मार्ग प्रशस्त करने हेतु भारत सरकार के राष्ट्रीय प्रयासों के तहत 15 मई 2020 को माले से भारतीय नागरिक भा नौ पो जलाश्व पर सवार हुए। खराब मौसम, और साथ में भारी बारिश और तेज़ हवाओं के चलते पोत 15 मई को निर्धारित यात्रा के बजाय माले से 16 मई 2020 को रवाना हुआ।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top