टेंजियर, मोरक्को में भा नौ पो तर्कश

टेंजियर, मोरक्को में भा नौ पो तर्कश

08 जुलाई 2019 को तीन दिवसीय दौरे के लिए भारतीय नौसेना पोत तर्कश मोरक्को के टेंजियर में पहुंची। यह दौरा भारतीय नौसेना द्वारा भूमध्य सागर, अफ्रीका और यूरोप में चल रहे प्रवासी परिनियोजन का हिस्सा है। इस दौरे का लक्ष्य भारत और मोरक्को के बीच मित्रता के बंधन को मजबूत करना है।

कैप्टन सतीश वासुदेव द्वारा कमान किए जाने वाला भा नौ पो तर्कश भारतीय नौसेना की अत्याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसमें अलग-अलग दायरे के हथियार और सभी तीनों क्षेत्रों में खतरों का पता लगाने में सक्षम सेंसर लगे हैं। पोत भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पश्चिमी नौसेना कमान के द्वारा इसका परिचालन किया जाता है।

पोर्ट कॉल के दौरान, वरिष्ठ नौसेना अधिकारियों के साथ-साथ मोरक्को के अनेक गणमान्य व्यक्ति और सरकारी अधिकारी पोत का दौरा करने के लिए निर्धारित हैं। रॉयल मोरक्कन नेवी के साथ पोत कई पेशेवर, सामाजिक और खेल गतिविधियों में भी भाग लेगी। बंदरगाह से प्रस्थान करने पर, भा नौ पो रॉयल मोरक्कन नेवी के पोतों के साथ समुद्र में पैसेज अभ्यास करेगी।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top