एडमिरल्स कप सेलिंग रेगाटा 2018 के दूसरे दिन इटली की बढ़त

एडमिरल्स कप सेलिंग रेगाटा 2018 के दूसरे दिन इटली की बढ़त

एडमिरल्स कप सेलिंग रेगाटा 2018 भारतीय नौसेना अकादमी में आयोजित एडमिरल्स कप सेलिंग रेगाटा - 2018 के नौवें संस्करण की दौड़ के दूसरे दिन (04 दिसंबर 2018) इटली सबसे आगे है और उसके बाद यूएसए, सिंगापुर और भारत का स्थान है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन चार दौड़ों का आयोजन किया गया, समूह ए में एक और समूह बी में तीन। समूह ए में यूएसए की मिडशिपमेन जेसिका मैक जोन्स ने अपनी बढ़त को कायम रखा जिसके बाद इटली के मिडशिपमेन अल्बर्टो काब्रस और भारत के सब लेफ्टिनेंट अविरल केशव (भारतीय नौसेना अकादमी) का स्थान है। समूह बी में, इटली के मिडशिपमेन विनसेंजो रोक्को ने अपनी बढ़त बनाई हुई है, उनके बाद बहरीन के लेफ्टिनेंट इब्राहीम शोवेटर और सिंगापुर के लेफ्टिनेंट कोह यी कियान का स्थान है। इसके अलावा, टीम के सदस्यों ने सुबह के समय ऐतिहासिक माउंट दिल्ली का ट्रेक किया। उसके बाद दोपहर में उन्होंने भारत और भारतीय नौसेना के ऊपर एक प्रस्तुति देखी और बाद में केरल से जुड़ा सांस्कृतिक कार्यक्रम देखा। प्रतिभागियों को भारतीय नौसेना अकादमी के इक्वेस्ट्रियन क्लब में घुड़सवारी करने का भी मौका प्राप्त हुआ।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top