पश्चिमी नौसेना कमान में पराक्रम पर्व का आरंभ

पश्चिमी नौसेना कमान में पराक्रम पर्व का आरंभ

भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित ‘पराक्रम पर्व’ के रूप में, मुंबई व उसके आसपास के 30 स्कूलों से लगभग 6,000 स्कूली बच्चों के साथ-साथ एनसीसी व सी कैडेट्स कोर (एससीसी) से कैडेट्स ने 29 सितंबर 2018 को मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में पश्चिमी बेड़े की अग्रिम पंक्ति के पोतों मुंबई व ब्रह्मपुत्र का भ्रमण किया।

बच्चों ने नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई के परिसर के भीतर पोतों/ विमानों/ हथियारों व उपकरणों के स्थिर मॉडलों का प्रदर्शन करने वाले विभिन्न स्टालों पर खड़े नौसेना के कर्मचारियों के साथ उत्साहपूर्वक बातचीत की। उन युवा दर्शकों ने मरीन कमांडोज़ द्वारा ऑपरेशंस, भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक्स और भारतीय नौसेना द्वारा आयोजित अनगिनत ऑपरेशंस पर अलग-अलग वीडियोज़ की झलक देखी। स्कूली बच्चों के लिए सबसे लोकप्रिय गतिविधि में से एक थी कैनवास की ग्राफिटी दीवार पर अपना आभार प्रकट करना व सशस्त्र बलों द्वारा किए गए बलिदान के लिए धन्यवाद देना। नौसेना बैंड ने अपनी मनमोहक धुनों के साथ उस अवधि के दौरान शहीद जवानों का सम्मान करते हुए बलार्ड पियर में बच्चों व आम जनता को रोमांचित भी किया।

  • पश्चिमी नौसेना कमान में पराक्रम पर्व का आरंभ

Back to Top