दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ‘पराक्रम पर्व’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ

दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ‘पराक्रम पर्व’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ

28 सितंबर 2018 को शाम 1500 बजे लूलू मॉल, कोच्चि में रियर एडमिरल आरजे नाडकर्णी, वीएसएम, चीफ ऑफ़ स्टाफ, दक्षिणी नौसेना कमान द्वारा ‘पराक्रम पर्व’ पर एक प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। इस प्रदर्शनी में विभिन्न पोतों और विमानों, गोताखोरों के पुतलों के साथ ही नौसेना के उपकरणों का स्थिर प्रदर्शन किया गया। साथ में हर दर्शक को प्रत्येक की भूमिका व कार्य समझाने के लिए गाइड भी थे। इसके अलावा, सेना और नौसेना के संचालनों की वीडियो - दोनों शांति और युद्ध के दौरान प्रदर्शनी की अवधि के दौरान दिखाए जा रहे हैं जो 30 सितंबर 2018 की शाम तक आम जनता के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी के आरंभ में नौसेना बैंड द्वारा देशभक्ति, रणप्रिय व अन्य लोकप्रिय धुनों को बजाया गया। यह बैंड 30 सितंबर 2018 को भी दो घंटों के लिए प्रदर्शन करेगा। इसके अलावा, यह बैंड शाम 1730–1830 बजे तक 29 सितंबर 2018 को फोर्ट कोच्चि में वास्को-डा-गामा स्क्वायर के निकट सांता क्रूज़ ग्राउंड पर प्रदर्शन करेगा। 29 सितंबर को प्रदर्शन के आखिर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इस प्रदर्शनी में तीनों सेवाओं से बड़ी संख्या में भूतपूर्व सैनिकों के साथ-साथ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। अगले दो दिन चलने वाली इस प्रदर्शनी के अन्य मुख्य अंशों में लोगों के लिए जीतने के लिए ‘ऑन स्पॉट’ प्रतियोगिताओं का आयोजन, सशस्त्र बलों पर कमेंट्री और दर्शकों के लिए आकर्षक पृष्ठभूमि वाले ‘सेल्फी स्टेशन’ शामिल हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए, रियर एडमिरल आरजे नाडकर्णी ने इस बात पर ज़ोर दिया कि संपूर्ण कार्यक्रम की योजना सरकार द्वारा बनाई गई है जिसका उद्देश्य आम जनता को सशस्त्र बलों के पराक्रम और ताकत की याद दिलाने के साथ ही युवाओं में देशभक्ति की भावना भी जगाना है। इसके अलावा, कार्यक्रम का उद्देश्य शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना है जिन्होंने देश के सम्मान के लिए अपनी जान गंवाई।

28 से 30 सितंबर 2018 तक कोच्चि में विभिन्न गतिविधियों के आयोजन द्वारा ‘पराक्रम पर्व’ को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकवादियों के ठिकानों पर की गई सर्जिकल स्ट्राइक की दूसरी वर्षगांठ के रूप में मनाया जा रहा है।

  • दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में ‘पराक्रम पर्व’ पर प्रदर्शनी का शुभारंभ

Back to Top