30 अक्टूबर 23 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.), कोलकाता में 05 X डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना के दूसरे जहाज डी.एस.सी. ए. 21 (यार्ड 326) की लॉन्चिंग

भारतीय नौसेना के लिए टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.) कोलकाता द्वारा निर्मित 05 X डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना के दूसरे जहाज ‘डी.एस.सी. ए. 21’ की लॉन्चिंग 30 अक्टूबर 2023 को टीटागढ़, कोलकाता (डब्ल्यू.बी.) में हुगली नदी में की गई। लॉन्चिंग समारोह की अध्यक्षता कार्मिक प्रमुख वाइस एडमिरल के. स्वामीनाथन ने की। नौसेना की समुद्री परंपरा को ध्यान में रखते हुए, श्रीमती लैला स्वामीनाथन ने जहाज को लॉन्च किया।

इन पोतों को बंदरगाह और तटीय जलक्षेत्र में गोताखोरी ऑपरेशन करने के लिए तैयार किया गया है और इनमें अत्याधुनिक डाइविंग उपकरण लगाए जा रहे हैं। वे लगभग 300 टन के विस्थापन क्षमता के साथ 30 मीटर लंबे कटमरैन हल जहाज हैं। 12 फरवरी 2021 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.), कोलकाता के बीच 05 X डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) के निर्माण के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए थे।

इन जहाजों को स्वदेशी रूप से डिजाइन और प्रासंगिक नौसेना नियमों और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आई.आर.एस.) के विनियमन के तहत बनाया गया है। डिजाइन चरण के दौरान जहाजों का हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण / मॉडल परीक्षण नेवल साइंस एंड टेक्नोलॉजिकल लेबोरेट्री (एन.एस.टी.एल.), विशाखापट्टनम में किया गया था। ये जहाज भारत सरकार (जी.ओ.आई.)/रक्षा मंत्रालय (एम.ओ.डी.) की ‘मेक इन इंडिया’ पहल के गर्वित ध्वजवाहक हैं।

  • 30 अक्टूबर 23 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.), कोलकाता में 05 X डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना के दूसरे जहाज डी.एस.सी. ए. 21 (यार्ड 326) की लॉन्चिंग

Back to Top