15000 से अधिक धावकों ने मुंबई में आयोजित चौथे पश्चिम नौसेना कमान नेवी हाफ मैराथन में भाग लिया

15000 से अधिक धावकों ने मुंबई में आयोजित चौथे पश्चिम नौसेना कमान नेवी हाफ मैराथन में भाग लिया

नौसेना सप्ताह 2019 के भाग रूप में, इंडियन ऑयल पश्चिम नौसेना कमान नेवी हाफ मैराथन के चौथे संस्करण का आयोजन 17 नवंबर, 2019 को किया गया। इस वर्ष, भारतीय नौसेना और शहर की ऐतिहासिक समुद्री विरासत के बीच के संबंध को रेखांकित करते हुए, कार्यक्रम को नौसेना डॉकयार्ड के आसपास के क्षेत्र में बालार्ड एस्टेट, मुंबई से रवाना किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नौसेना के साथ-साथ प्रमुख प्रायोजक इंडियन ऑयल द्वारा किया गया। 15000 से अधिक उत्साही धावकों ने तीन दौड़ श्रेणियों - 21.1 किमी की एयरक्राफ्ट कैरियर दौड़, 10 किमी की डिस्ट्रॉयर दौड़ और 5 किमी की फ्रिगेट दौड़ - के तहत "जोश" और उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। हाफ मैराथन - नौसेना दिवस के रूप में पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा संचालित कई आउटरीच गतिविधियों में से एक - अपनी शुरुआत के बाद से पिछले तीन वर्षों में काफ़ी तेजी से मशहूर हुआ है और आज मुंबई का दूसरा सबसे बड़ा और भारत का 5वां सबसे बड़ा दौड़ कार्य्रकम बन गया है। 2019 का कार्यक्रम असैनिक लोगों के लिए सुनहरा मौका था, जहां सफेद रंग की पोशाक में पुरुष और महिला कंधे से कंधा मिलाकर दौड़ सकें और "गर्व के साथ मिलकर आगे बढ़ने (स्ट्राइड टू स्ट्राइड विद प्राइड)" का कार्य कर सकें।

रियर एडमिरल जी श्रीनिवासन, एडमिरल सुपरिटेंडेंट नेवल डॉकयार्ड मुंबई ने बलार्ड बुंदेर से एयरक्राफ्ट कैरियर दौड़ को रवाना किया। श्री संजय बर्वे, आईपीएस, पुलिस कमिश्नर, मुंबई, श्री सुबोध डकवाले, ईडी/ आईओसीएल और गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मौजूद आईओसीएल के अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्ति ने डिस्ट्रॉयर दौड़ और फ्रिगेट दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और पुरस्कार दिए।

स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देते हुए और नौसेना का जिक्र करते हुए, एडमिरल श्रीनिवासन ने इस कार्यक्रम के सुचारू संचालन पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि "पश्चिमी नौसेना कमान हर साल इस दौड़ का आयोजन करती है, ताकि कैमरेडरी को बढ़ावा दिया जा सके, और नौसेना कर्मियों और हमारे नागरिक भाइयों के बीच संबंध स्थापित किया जा सके। वास्तविकता यह है कि 15000 उत्साहित धावक दौड़ में शामिल हुए और दौड़ में भाग लेने के बाद खुश हैं, यह इस बात का प्रमाण है कि हम अपने प्रयास में सफल रहे हैं। आज के दौड़ में भाग लेने वाले प्रत्येक पुरुष, महिला और बच्चे इस दौड़ के विजेता हैं। आइए, हम स्वस्थ, फिट और एकजुट भारत के लिए समान रूप से एक साथ मिलकर प्रयास करते रहें।

भारतीय नौसेना और इंडियन ऑयल ने प्रत्येक प्रतिभागी को दौड़ के लिए यादगार दिन का अनुभव प्रदान किया। प्रत्येक पंजीकृत प्रतिभागी को दौड़ के दौरान और बाद में प्रदान किए गए प्रचुर हाइड्रेशन/पोषण/चिकित्सा/ रिकवरी समर्थन के अलावा उच्च गुणवत्ता वाली ड्राई-फिट टी-शर्ट और फिनिशर का मेडल मिला। प्रत्येक दौड़ श्रेणी के विजेताओं को विशेष रूप से दस्तकारी वाले स्मृति चिन्ह मिले जो उन्हें मैराथन से उनके जुड़ाव और मुंबई की समुद्री विरासत के बारे में याद दिलाने के लिए एक समुद्री उपहार होगा। सभी फिनिशर को उनके लिए गर्व का क्षण बनाते हुए पुरुषों और महिलाओं की वर्दी में व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया। एयरक्राफ्ट कैरियर दौड़, डिस्ट्रॉयर दौड़ और फ्रिगेट दौड़ (मेन-ओपन श्रेणी) में राज कुमार, मुकेश मूंड और रोशन बोरडे विजेता बने। आरती देशमुख और श्रीदेवी म्हात्रे ने क्रमशः एयरक्राफ्ट कैरियर दौड़ और डिस्ट्रॉयर दौड़ महिला में कार्यक्रम का पिछ्ला रिकॉर्ड तोड़ा।

मेसर्स इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड इस कार्यक्रम का प्रमुख प्रायोजक था। द टाइम्स ऑफ इंडिया, मास्टरकार्ड, मझगांव डॉक लिमिटेड, एसबीआई और न्याति सहायक प्रायोजक थे। मेसर्स यू-टू-कैन-रन ने भारतीय नौसेना की सहायता दौड़ प्रबंधन भागीदार के रूप में इस मेगा इवेंट को आयोजित करने में की।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top