हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) - 2023 प्रमुखों का सम्मेलन (19-22 दिसम्बर 23), बैंकॉक (थाईलैंड)

हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) प्रमुखों का सम्मेलन (सी.ओ.सी.) के 8वां संस्करण का आयोजन रॉयल थाई नौसेना द्वारा बैंकॉक, थाईलैंड में 19-22 दिसम्बर, 2023 तक किया जा रहा है। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार इस सम्मेलन के लिए तीन सदस्यीय भारतीय नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

आई.ओ.एन.एस. की परिकल्पना भारतीय नौसेना द्वारा 2008 में एक मंच के रूप में की गई थी, जो हिंद महासागर क्षेत्र के तटवर्ती देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग को बढ़ाने का प्रयास करता है। आई.ओ.एन.एस. क्षेत्रीय रूप से प्रासंगिक समुद्री मुद्दों पर चर्चा के लिए एक खुला और समावेशी मंच प्रदान करता है जो भविष्य में आम समझ पैदा करेगा। आई.ओ.एन.एस. का उद्घाटन संस्करण फरवरी 2008 में नई दिल्ली में आयोजित किया गया था, जिसमें भारतीय नौसेना दो साल (2008-2010) के लिए अध्यक्ष के रूप में थी।

8 वें सम्मेलन में आई.ओ.एन.एस. देशों की नौसेना/समुद्री एजेंसियों के प्रमुखों ने भाग लिया और इसमें आई.ओ.एन.एस. की अध्यक्षता फ्रांस से थाईलैंड को हस्तांतरित की जाएगी। 'ब्लू इकोनॉमी: आई.ओ.एन.एस. सदस्य देशों के सतत विकास के लिए भविष्य के तरीके' विषय पर सी.ओ.सी. की ओर से एक सेमिनार आयोजित किया जा रहा है। कमोडोर मनमीत एस. खुराना, भारतीय नौसेना के कमोडोर (विदेशी सहयोग) 'सुरक्षा, शांतिपूर्ण और सतत ब्लू इकोनॉमी की नींव है' विषय पर एक पेपर प्रस्तुत करेंगे। आई.ओ.एन.एस. देशों के बीच समुद्री सहयोग और समझ को बेहतर बनाने के लिए सम्मेलन से इतर विभिन्न द्विपक्षीय बातचीत भी आयोजित की जा रही हैं।

भारत 2025 के अंत में आयोजित की जाने वाली 9वीं सी.ओ.सी. के दौरान आई.ओ.एन.एस. (2025-27) के अध्यक्ष का कार्यभार संभालेगा।

  • हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) - 2023 प्रमुखों का सम्मेलन (19-22 दिसम्बर 23), बैंकॉक (थाईलैंड)

Back to Top