सी.डी.एस. दो दिन के दौरे पर विशाखापट्टनम पहुंचे

जनरल अनिल चौहान, सी.डी.एस. 29 दिसंबर 2023 को विशाखापट्टनम की दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे। उनकी अगवानी वाइस एडमिरल राजेश पेंधरकर, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ पूर्वी नौसेना कमान और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. (ई.आर.) अध्यक्ष ने भा.नौ.पो. डेगा में की। सी.डी.एस. को पूर्वी नौसेना कमान की भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में व्यापक जानकारी दी गई और उसके बाद मुख्यालय में कमांडर इन चीफ फ्लीट के साथ चर्चा की गई। 30 दिसंबर 2023 को जनरल अनिल चौहान पूर्वी नौसेना कमान के अधिकारियों को संबोधित करेंगे। इस यात्रा में विभिन्न नौसेना ऑपरेशनल सुविधाओं का दौरा किया जाएगा और आगामी परियोजनाओं का अवलोकन होगा, जिससे तीनों सेनाओं के बीच तालमेल में और वृद्धि होगी।

Back to Top