सी.एस.एल., कोच्चि में निर्मित हो रहे ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. परियोजना के प्रथम युद्धपोत के लिए कील रखी गई

30 अगस्त 2022 को सी.एस.एल., कोच्चि द्वारा निर्माणाधीन पनडुब्बी-रोधी वारफेयर शैलो क्राफ्ट (ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी.) परियोजना के प्रथम युद्धपोत (बी.वाई. 523, माहे) की कील को वाइस एडमिरल किरण देशमुख, सी.डब्ल्यू.पी. एंड ए ने श्री मधु एस नायर, सी.एम.डी., सी.एस.एल., कमोडोर वी गणपति, डब्ल्यू.पी.एस. (के.ओ.सी.), सी.एस.एल., निदेशक और सी.एस.एल. तथा भारतीय नौसेना के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में रखा।

इस अवसर पर वाइस एडमिरल किरण देशमुख, सी.डब्ल्यू.पी. एंड ए ने कोविड की बाधाओं और लॉकडाउन के बावजूद इस उपलब्धि को हासिल करने में सी.एस.एल. के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इसे शिपयार्ड द्वारा एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया और सभी के द्वारा प्रदर्शित व्यावसायिकता की सराहना की। इसके अलावा, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इन जहाजों के निर्माण से ‘आत्म निर्भर भारत’ और भारत की ‘मेक इन इंडिया’ प्रतिबद्धता को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। मुख्य अतिथि ने संकेत दिया कि जहाज निर्माण प्रक्रिया में कील रखना एक प्रमुख मील का पत्थर गतिविधि है और यह पूरी तरह से निर्मित जहाज बनाने की दिशा में विभिन्न ब्लॉकों के समामेलन का मार्ग प्रशस्त करता है।

सी.डब्ल्यू.पी. एंड ए ने आगे कहा कि ये प्लेटफॉर्म पानी के नीचे के खतरों का पता लगाने और उन्हें बेअसर करने के उद्देश्य से तटीय क्षेत्रों में उपसतह निगरानी करेंगे।

संबोधन के दौरान सी.एम.डी.-सी.एस.एल. ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस जटिल जहाज निर्माण परियोजना के निष्पादन के दौरान कोविड-19 महामारी से उत्पन्न कई चुनौतियों के बावजूद, शिपयार्ड ने नए समाधानों के माध्यम से जहाजों का निरंतर उत्पादन सुनिश्चित किया है। उन्होंने भारतीय नौसेना को उनके निरंतर समर्थन के लिए धन्यवाद दिया और समय पर गुणवत्ता वाले जहाजों को सौंपने के लिए शिपयार्ड की प्रतिबद्धता को दोहराया।

  • सी.एस.एल., कोच्चि में निर्मित हो रहे ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. परियोजना के प्रथम युद्धपोत के लिए कील रखी गई

Back to Top