सी.एस.एल., कोच्चि में ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. परियोजना के निर्माण के लिए बी.वाई. 528 और बी.वाई. 529 की इस्पात कटाई

30 अगस्त 2022 को कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सी.एस.एल.), कोच्चि द्वारा निर्माणाधीन पनडुब्बी रोधी वारफेयर शैलो क्राफ्ट (ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी.) परियोजना के 6वें और 7वें जहाज (बी.वाई. 528 और बी.वाई. 529) की इस्पात कटाई की गई।

इस्पात काटने का कार्यक्रम और किसी भी युद्धपोत का निर्माण शुरू करना एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, चूंकि यह अवसर आरंभिक प्रक्रिया की परिणति है और जहाजों के निर्माण चरण की शुरूआत करता है। सी.एस.एल., कोच्चि में इन जहाजों का निर्माण ‘आत्म निर्भर भारत’ के लिए एक प्रमुख बढ़ावा है और यह ‘मेक इन इंडिया’ के हमारे राष्ट्रीय उद्देश्य को दर्शाता है।

एक शक्तिशाली पनडुब्बी-रोधी प्लेटफॉर्म होने के कारण, जहाज भारतीय नौसेना की पनडुब्बी-रोधी युद्ध क्षमताओं में और अधिक वृद्धि करेंगे और समुद्री हितों की रक्षा करके राष्ट्र की सेवा करेंगे।

  • सी.एस.एल., कोच्चि में ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. परियोजना के निर्माण के लिए बी.वाई. 528 और बी.वाई. 529 की इस्पात कटाई
  • सी.एस.एल., कोच्चि में ए.एस.डब्ल्यू. एस.डब्ल्यू.सी. परियोजना के निर्माण के लिए बी.वाई. 528 और बी.वाई. 529 की इस्पात कटाई
Back to Top