सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, डी.जी.एम.एस. (नौसेना) ने आई.एन.एच.एस. अस्विनी, पश्चिमी नौसेना कमान के नौसेना चिकित्सा संस्थान का दौरा किया

सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन डी.जी.एम.एस. (नौसेना) ने भारतीय नौसेना में चिकित्सा प्रशिक्षण और अनुसंधान के शीर्ष संस्थान, आई.एन.एच.एस. अस्विनी, पश्चिमी नौसेना कमान का दौरा किया और संस्थान द्वारा दिए जा रहे प्रशिक्षण की समीक्षा की। आई.एन.एच.एस. अस्विनी में, डी.जी.एम.एस. ने रोगी देखभाल सुविधाओं के साथ-साथ बुनियादी ढांचे के विकास में प्रगति की समीक्षा की। अस्पताल के सभी विभागाध्यक्षों के साथ चिकित्सा नीतियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की गई।

Back to Top