वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के रूप में कार्यभार संभाला

वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने 1 जनवरी 2024 को नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के रूप में पदभार ग्रहण किया। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (70वें पाठ्यक्रम) के पूर्व छात्र, वह 1 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में एक विद्युत अधिकारी के रूप में कमीशन हुए थे। उन्होंने आई.आई.टी. चेन्नई से इंजीनियरिंग में मास्टर डिग्री और उस्मानिया विश्वविद्यालय से प्रबंधन किया है। फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना और कमान मुख्यालय, डॉकयार्ड और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में स्टाफ और मैटेरियल शाखा में विभिन्न महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर सेवा की है।

फ्लैग ऑफिसर ने रणजीत, कृपाण और अक्षय जैसे प्रमुख जहाजों पर विभिन्न रूपों में सेवा की है और भा.नौ.पो. वलसुरा की भी कमान संभाली है। उन्हें उनकी शानदार सेवा के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। फ्लैग ऑफिसर, नियंत्रक युद्धपोत और अधिग्रहण के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, उन्होंने नई दिल्ली में ए.टी.वी.पी. मुख्यालय में कार्यक्रम निदेशक, नौसेना मुख्यालय, ए.एस.डी. (मुंबई) में सहायक चीफ ऑफ मैटेरियल (आई.टी. एंड. एस.) और पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय में मुख्य स्टाफ अधिकारी (टेक) के रूप में कार्य किया है।

  • वाइस एडमिरल बी. शिवकुमार, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने नियंत्रक युद्धपोत उत्पादन और अधिग्रहण के रूप में कार्यभार संभाला
Back to Top