वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, ए.वी.एस.एम., वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला

वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, ए.वी.एस.एम., वी.एस.एम. ने 01 मई 2024 को नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला। पदभार संभालने के बाद, फ्लैग ऑफिसर ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करके राष्ट्र की सेवा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

फ्लैग ऑफिसर को 01 जुलाई 1987 को भारतीय नौसेना में नियुक्त किया गया था और वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध में विशेषज्ञ हैं। वह नेशनल डिफेंस अकादमी, खड़कवासला; जॉइंट सर्विसेज कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, श्रीवेनहैम, यूनाइटेड किंगडम; नेवल वारफेयर कॉलेज, करंजा; और यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वार कॉलेज, न्यूपोर्ट, रोड आइलैंड, अमेरीका के पूर्व छात्र हैं।

अति विशिष्ट सेवा पदक और विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित, एडमिरल ने अपने नौसैनिक कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और प्रशिक्षण नियुक्तियां धारण कीं, जिसमें मिसाइल पोत भा.नौ.पो. विद्युत और भा.नौ.पो. विनाश; मिसाइल कोरवेट भा.नौ.पो. कुलिश; निर्देशित मिसाइल विध्वंसक भा.नौ.पो. मैसूर और विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विक्रमादित्य की कमान शामिल है।

रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर, उन्होंने मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में मुख्यालय, दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि में सेवा की और भारतीय नौसेना में प्रशिक्षण के संचालन में एक प्रमुख भूमिका निभाई। उन्होंने भारतीय नौसेना सुरक्षा टीम की स्थापना में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो नौसेना के सभी ऊर्ध्वाधर क्षेत्रों में परिचालन सुरक्षा की देखरेख करती है। इसके बाद उन्होंने नौसेना के वर्क-अप संगठन के प्रमुख के रूप में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया था, जिसके बाद उन्हें पश्चिमी बेड़े का फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग नियुक्त किया गया। स्वोर्ड आर्म की कमान संभालने के बाद, उन्हें फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप के प्रमुख और भारत सरकार के सलाहकार, ऑफशोर सुरक्षा और रक्षा के रूप में नियुक्त किया गया।

वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर, फ्लैग ऑफिसर को पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी और नौसेना मुख्यालय में कार्मिक सेवाओं के नियंत्रक के रूप में नियुक्त किया गया। नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में अपने वर्तमान पदाधिकारन से पहले, उन्होंने नौसेना मुख्यालय में कार्मिक प्रमुख के रूप में सेवा की।

वाइस एडमिरल स्वामीनाथन की शैक्षणिक योग्यता में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली से बी.एससी. की डिग्री; कोचीन विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कोच्चि से टेलीकम्युनिकेशन में एम.एससी.; किंग्स कॉलेज, लंदन से रक्षा अध्ययन में एम.ए.; मुंबई विश्वविद्यालय से रणनीतिक अध्ययन में एम.फिल.; और मुंबई विश्वविद्यालय से अंतर्राष्ट्रीय अध्ययन में पीएच.डी. शामिल हैं।

  • वाइस एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन, ए.वी.एस.एम., वीएसएम ने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में पदभार संभाला

Back to Top