वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने महानिदेशक नौसेना ऑपरेशन के रूप में पदभार ग्रहण किया

वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने 15 जनवरी, 2024 को नौसेना ऑपरेशन महानिदेशक (डी जी एन ओ) का पदभार ग्रहण किया। गोवा के नौसेना अकादमी के 38वें एकीकृत कैडेट पाठ्यक्रम के पूर्व छात्र रहे श्री. सिंह 1 जुलाई, 1990 को भारतीय नौसेना में कमीशन हुए थे। फ्लैग ऑफिसर एक कैट ‘ए’ सी किंग एयर ऑपरेशंस ऑफिसर और एक कम्युनिकेशन एंड इलेक्ट्रॉनिक्स युद्ध विशेषज्ञ हैं। उन्होंने डी.एस.एस.सी. वेलिंगटन (नीलगिरी) से स्टाफ कोर्स और एन.डब्ल्यू.सी., गोवा से नेवल हायर कमांड कोर्स किया है।

उनकी महत्वपूर्ण नियुक्ति में फ्लीट ऑपरेशंस ऑफिसर, पश्चिमी बेड़ा, आई.एन. जहाजों अभय, शार्दुल और सतपुडा की कमान, कार्यकारी अधिकारी राजपूत, एस.सी.ओ. सुजाता और जी.ओ. II कृपाण शामिल हैं। उन्होंने पोर्ट ब्लेयर में नौसेना एयर स्टेशन, उत्क्रोश की कमान संभाली और डी.एस.एस.सी., वेलिंगटन में डायरेक्टिंग स्टाफ भी थे। उन्होंने महत्वपूर्ण स्टाफ नियुक्तियां भी प्राप्त की हैं, जिनमें संयुक्त निदेशक, नौसेना वायु स्टाफ और संयुक्त निदेशक, निदेशक और प्रमुख निदेशक विमान अधिग्रहण शामिल हैं। वह 2016-19 और 2006-09 से क्रमशः इंडियन स्ट्रैटेजिक एंड ऑपरेशनल काउंसिल और (आई.एन.एस.ओ.सी) और टैक्टिकल ऑडिट ग्रुप (टी.ए.जी.) के सदस्य भी रहे हैं।

फ्लैग ऑफिसर ने आई.एन.ए. में उप कमांडेंट, नौसेना मुख्यालय में ए.सी.एन.एस. (वायु) और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग महाराष्ट्र नौसेना क्षेत्र के पद पर सेवा दी है। फ्लैग ऑफिसर का विवाह श्रीमती अंबिली प्रमोद से हुआ है। उनके दो बच्चे हैं चित्रांजलि और सिद्धांत।

  • वाइस एडमिरल ए.एन. प्रमोद ने महानिदेशक नौसेना ऑपरेशन के रूप में पदभार ग्रहण किया
Back to Top