लाल सागर में भारत-सूडान संयुक्त नौसेना अभ्यास

समुद्री अंतर संचालनीयता को बढ़ाने के उद्देश्य से, भा.नौ.पो. तरकश ने 7 जुलाई 2022 को सूडान नौसेना बेस के पास लाल सागर में सूडान नौसेना के जहाजों अल्माज (पी.सी. 411) और नायमर (पी.सी. 413) के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। इस अभ्यास में युद्धाभ्यास, वर्टरेप वीबीएसएस के लिए उड़ान ऑपरेशन और संचार प्रक्रियाएं शामिल थीं। इससे दोनों देशों के बीच पेशेवर अनुभवों के आदान-प्रदान और समुद्री सहयोग को मजबूत करने का अवसर मिला।

Back to Top