रॉयल नौसेना जहाज एच.एम.एस. स्पे का कोच्चि दौरा

17-27 जनवरी, 2024 तक एच.एम.एस. स्पे, रॉयल नौसेना का एक अपतटीय गश्ती पोत कोच्चि की सद्भावना यात्रा पर है। भारतीय नौसेना के बैंड द्वारा जहाज के आगमन पर धूमधाम के बीच जहाज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कोच्चि में पोर्ट कॉल के दौरान भारतीय नौसेना और रॉयल नौसेना के बीच पेशेवर और सामाजिक बातचीत तथा खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। रॉयल नौसेना के जवानों ने भा.नौ.पो. सुनयना का दौरा किया और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा किया। कमांडर पॉल कैडी, कमांडिंग ऑफिसर, एच.एम.एस. स्पे ने कमोडोर सर्वप्रीत सिंह, मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशन), दक्षिणी नौसेना कमान से मुलाकात की और आपसी हित के मुद्दों पर चर्चा की।

यात्रा के दौरान, मुख्यालय सी ट्रेनिंग (एच.क्यू.एस.टी.) की एक टीम ने एच.एम.एस. स्पे पर बल संरक्षण उपायों, क्षति नियंत्रण और अग्निशमन पर प्रशिक्षण मॉड्यूल आयोजित किया। इन अभ्यासों ने एच.क्यू.एस.टी. और जहाज की टीमों को दोनों नौसेनाओं द्वारा अपनाई जाने वाली प्रक्रियाओं और एस.ओ.पी. को समझने के लिए सहायता प्रदान की। पेशेवर आदान-प्रदान ने समुद्री सुरक्षा और प्रशिक्षण में आपसी सहयोग के महत्व पर जोर देते हुए मजबूत नौसेना साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए दोनों नौसेनाओं की प्रतिबद्धता का उदाहरण प्रस्तुत किया।

  • रॉयल नौसेना जहाज एच.एम.एस. स्पे का कोच्चि दौरा

Back to Top