रियर एडमिरल सतीश शेनाई ने दक्षिणी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (प्रशिक्षण) के रूप में कार्यभार संभाला

रियर एडमिरल सतीश शेनाई ने 16 जनवरी 2024 को सी.एस.ओ. (प्रशिक्षण) दक्षिणी नौसेना कमान का पदभार ग्रहण किया। आई.एन.ए. के पूर्व छात्र रहे, उन्हें 1 जुलाई 1993 को भारतीय नौसेना में कमीशन किया गया था और उन्होंने डी.एस.एस.सी. वेलिंगटन से स्नातक और आर्मी वार कॉलेज, महू से आर्मी हायर कमांड कोर्स किया है। फ्लैग ऑफिसर ने समुद्री और तटीय दोनों पर कई नियुक्तियां प्राप्त की हैं। गनरी और मिसाइल युद्ध विशेषज्ञ के रूप में, उन्होंने भा.नौ.पो. रणविजय, भा.नौ.पो. मुंबई और भा.नौ.पो. दिल्ली पर सेवा दी है। उन्होंने भा.नौ.पो. किर्च, भा.नौ.पो. त्रिशूल और भा.नौ.पो. तलवार तथा तटीय इकाइयों भा.नौ.पो. द्रोणाचार्य और भा.नौ.पो. इंडिया की कमान संभाली है। उनके स्टाफ कार्यकाल में डी.एफ.सी. एन.एच.क्यू., पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय और 22 के.एस., पूर्वी नौसेना कमान और एल.डब्ल्यू.टी. (पूर्व) और निदेशक सी.ई.एल.ए.बी.एस., कोच्चि में नियुक्तियां शामिल हैं। फ्लैग ऑफिसर को 2009 में वी.सी.एन.एस. प्रशस्ति, 2011 में सी.एन.एस. प्रशस्ति और 2021 में नौसेना पदक से सम्मानित किया गया।

Back to Top