मिशन सागर IV अंजौन (कोमोरोस) में भा नौ पो जलाश्व

मिशन सागर IV अंजौन (कोमोरोस) में भा नौ पो जलाश्व

मिशन सागर-IV के तहत, भारतीय नौसेना पोत जलाश्व 14 मार्च 2021 को पोर्ट अंजौन, कोमोरोस पर 1,000 मीट्रिक टन चावल उतारने के लिए पहुंचा।

भारत सरकार द्वारा कोमोरोस की सरकार को खाद्य सहायता सौंपने के लिए 15 मार्च 2021 को एक आधिकारिक समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में कोमोरोस के प्रवासी प्रभारी और विदेश मामलों और अंतरराष्ट्रीय सहयोग मंत्री, महामहिम श्री धोइहिर धौलकमल और समुद्री और वायु परिवहन मंत्री, महामहिम श्री डीजे अहमदा चांफ़ी उपस्थित हुए। भारत का प्रतिनिधित्व भा नौ पो जलाश्व के कमांडिंग ऑफिसर, कैप्टन पंकज चौहान ने किया।

एक वर्ष के भीतर इस द्वीप राष्ट्र में भारतीय नौसेना पोत का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले, मिशन सागर-I के तहत मई-जून 2020 में, भारतीय नौसेना ने इस देश को ज़रूरी दवाओं का वितरण किया और साथ ही डेंगू बुखार से जुड़ी आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए एक विशेषज्ञ चिकित्सा टीम को वहाँ की चिकित्सा टीम के साथ मिलकर काम करने के लिए तैनात किया। भा नौ पो जलाश्व, जो कि भारतीय नौसेना का सबसे बड़ा उभयचर पोत है, उसे उसकी बड़ी वहन क्षमता के कारण कोमोरोस विशेष रूप से भेजा गया है।

कोमोरोस और भारत में हमेशा से ही करीबी और दोस्ताना संबंध रहे हैं और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर दोनों देशों की राय एक जैसी रही है। 'मिशन सागर' दोनों देशों के बीच बेहतरीन संबंधों को और मजबूत करता है और वहाँ की गई तैनाती हमारे प्रधानमंत्री की क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास 'सागर' की परिकल्पना का एक उदाहरण भी है और जो भारत द्वारा आईओआर के देशों के साथ संबंधों को दिए जाने वाले महत्व को उजागर करता है। यह ऑपरेशन विदेश मंत्रालय, और भारत सरकार की अन्य एजेंसियां के बीच पूर्ण तालमेल के साथ आयोजित किया जा रहा है।

  • मिशन सागर IV अंजौन (कोमोरोस) में भा नौ पो जलाश्व

Back to Top