भा नौ पो एरावत इंडोनेशिया के लिए कोविड राहत सामग्री के साथ जकार्ता पहुँचा

भारतीय नौसेना पोत एरावत 24 जुलाई 2021 को कोविड-19 राहत के लिए ज़रूरी सामग्री के साथ इंडोनेशिया में जकार्ता बन्दरगाह पहुँचा। इंडोनेशिया को माहमारी के विरुद्ध लड़ने में सहायता के लिए यह पोत अपने साथ पाँच क्रायोजेनिक कंटेनर लाया है जिनमें 100 मीट्रिक टन लिक्विड ऑक्सीजन है और साथ ही 300 कन्संट्रेटर हैं।

भा नौ पो एरावत एक लैंडिंग शिप टैंक (बड़ा) प्रकार का पोत है जो भूमि और जल दोनों पर अपना काम बखूबी निभा सकता है और जो एक से अधिक टैंक, उभयचर वाहनों और सेना का अन्य सामान एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने की क्षमता रखता है। यह पोत एचएडीआर राहत कार्यों के लिए भी तैनात किया जाता है और संपूर्ण हिंद महासागर क्षेत्र में आयोजित विभीन राहत प्रयासों का हिस्सा रहा है।

भारत और इंडोनेशिया के सांस्कृतिक और व्यावसायिक संबंध बहुत मजबूत हैं। दोनों ही देश एक सुरक्षित भारत-प्रशांत क्षेत्र के लिए समुद्री क्षेत्र में साथ मिलकर कार्य कर रहे हैं। दोनों देशों की नौसेनाएँ द्विपक्षीय अभ्यासों और समन्वित गश्त के रूप में संयुक्त नौसेना अभ्यासों का आयोजन नियमित रूप से करती रहती हैं।

  • भा नौ पो एरावत इंडोनेशिया के लिए कोविड राहत सामग्री के साथ जकार्ता पहुँचा

Back to Top