भारतीय नौसेना पोत त्रिकंद ऑपरेशन समुद्र सेतु II के तहत मुंबई पहुंचा

भारतीय नौसेना पोत त्रिकंद ऑपरेशन समुद्र सेतु II के तहत मुंबई पहुंचा

ऑपरेशन समुद्र सेतु II के तहत, भारतीय नौसेना पोत त्रिकंद कतर के हमाद बंदरगाह से मुंबई के लिए लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन (एलएमओ) क्रायोजेनिक कंटेनरों की खेप लाने के काम को तेज़ करने के लिए तैनात किया गया था। इस पोत ने 05 मई 21 को कतर में प्रवेश किया और 40 एमटी लिक्विड ऑक्सीजन के साथ 10 मई 21 को मुंबई पहुंचा।

कोविड-19 महामारी के विरुद्ध भारत की लड़ाई में सहायता के लिए लाई गई यह खेप फ्रांसीसी मिशन "ऑक्सीजन सॉलिडैरिटी ब्रिज" का एक हिस्सा है। कतर से भारत फ्रांसीसी एयर लिक्विड कंटेनरों की ट्रांसशिपिंग की यह पहली समुद्री यात्रा थी। भारत-फ्रांस की यह पहल जिसमें कतर में भारत के राजदूत, डॉ. दीपक मित्तल ने सहायता प्रदान की थी, उसके परिणामस्वरूप अगले दो माह तक भारत को 600 एमटी एलएमओ से अधिक की शिपिंग की जाएगी।

पहली खेप को महाराष्ट्र सरकार के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री, श्री आदित्य ठाकरे और फ्रांसीसी कौंसलेट जनरल, मुंबई की कौंसल जनरल, सुश्री सोनिया बार्बरी की मौजूदगी में महाराष्ट्र राज्य के अधिकारियों के सुपुर्द किया गया।

  • भारतीय नौसेना पोत त्रिकंद ऑपरेशन समुद्र सेतु II के तहत मुंबई पहुंचा

Back to Top