भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा

भारतीय नौसेना ने 5 मार्च, 2022 को स्टील्थ विध्वंसक आईएनएस चेन्नई से एक विस्तारित-रेंज लैंड अटैक ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। मिसाइल ने विस्तारित रेंज प्रक्षेपपथ को पार करने और जटिल युक्ति के बाद पिनपॉइंट सटीकता के साथ अपने इच्छित लक्ष्य को भेदा।

ब्रह्मोस मिसाइल और भा नौ पो चेन्नई दोनों ही देश में निर्मित हैं और भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को उजागर करते हैं। वे आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया प्रयासों के लिए भारतीय नौसेना के योगदान को मजबूत करते हैं।

यह उपलब्धि भारतीय नौसेना की क्षमता को और भी गहराई तक हमला करने और समुद्र से दूर, जब और जहां आवश्यक हो भूमि पर ऑपरेशन को प्रभावित करने की क्षमता देती है।

  • भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा
  • भारतीय नौसेना ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस लैंड अटैक मिसाइल को सफलतापूर्वक दागा
Back to Top