भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में मानवीय प्रयास जारी रखा

भारतीय नौसेना ने मोजाम्बिक में मानवीय प्रयास जारी रखा

वर्तमान में भारतीय नौसेना के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के पोत (सुजाता, सारथी और शार्दुल) 18 मार्च 2019 से पोर्ट बेइरा, मोजाम्बिक में मानवीय सहायता और आपदा राहत कार्य कर रहे हैं। 15 मार्च 2019 को चक्रवात 'इदाई’ के मोजाम्बिक के तट से टकराने के बाद इन पोतों को पथांतर किया गया, इस चक्रवात से बड़े पैमाने पर तबाही हुई और जानमाल का नुकसान हुआ।

पोर्ट बेइरा में आगमन के बाद से, इन पोतों ने पोर्ट बेइरा के निकट बूजी क्षेत्र जो मुख्य भूमि से दूर है, के 150 से अधिक लोगों को बचाया। इसके अतिरिक्त, पोर्ट बेइरा और गौरा-गौरथे द्वीप में दो चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं और 800 से अधिक प्रभावित स्थानीय लोगों को चिकित्सा सहायता दी गई।

भारतीय नौसेना के चेतक हेलीकॉप्टर ने स्थानीय अधिकारियों और संयुक्त राष्ट्र मिशन के साथ मिलकर स्थानीय लोगों को कठिन परिस्थितियों में संकट से बचाने के लिए कई उड़ाने भरी। हेलो ने विश्व खाद्य कार्यक्रम द्वारा दिए 500 किग्रा की राहत सामग्री गिराने सहित तीन गर्भवती महिलाओं को भी बचाया।

भा नौ पो शार्दुल ने पनडुब्बी पंपों के उपयोग से जेटी पर स्थित पानी के टैंक में 10 टन पानी डाला। भा नौ पो सुजाता द्वारा राहत शिविरों के लिए पोर्ट के अधिकारियों को लगभग जेरी कैन मे 2 टन पीने का पानी दिया गया।

स्थानीय सरकारी अधिकारियों के साथ मिलकर स्कूलों, गिरिजाघरों, अस्पतालों, अनाथालयों जैसे तहस-नहत स्थानों पर पोतों के दलों द्वारा सामुदायिक सेवाएं दी जा रही हैं। पोर्ट में कार्यरत श्रमिकों सहित सभी स्थानीय लोगों के लिए इन पोतों द्वारा सामुदायिक रसोई तैयार की गई थी, जिसे 24x7 खुला रखा गया है। कुल मिलाकर लगभग 450 लोगों को गर्म भोजन दिया गया।

इसके अलावा, बीबीसी, टीवीएम मोजाम्बिक और ओएक्सएफडीएम के मीडिया कर्मियों ने भारतीय नौसेना के पोतों में जाकर राहत कार्य का निरीक्षण किया। मीडिया टीम ने पोर्ट में स्थित चिकित्सा शिविर स्थल का दौरा किया और उन्हें पोतों द्वारा दी जा रही विभिन्न चिकित्सा सहायता के बारे में संक्षिप्त जानकारी दी गई।

एचएडीआर संचालन जारी हैं और भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन के पोत मोजाम्बिक में अपने प्रवास तक स्थानीय लोगों को सभी तरह की सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
  • https://www.indiannavy.nic.in/
Back to Top