भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ नसीम-अल-बह्र अभ्यास का आयोजन किया

भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ नसीम-अल-बह्र अभ्यास का आयोजन किया

भारतीय नौसेना के जहाज त्रिकंद और तेग को ओमान की ओर द्विपक्षीय अभ्यास 'नसीम अल बह्र' या 'सागर ब्रीज़' के लिए तैनात किया गया है। यह अभ्यास 11वां संस्करण है और 1993 से द्विवार्षिक विशेषता बना रहा है। भारतीय जहाजों ने 16 दिसंबर 2017 को बंदरगाह चरण के लिए मस्कट में प्रवेश किया था। अभ्यास के लिए एक प्री-सेल सम्मेलन बेस के कार्यकारी अधिकारी, कैप्टन अकिड रुक्न बैरी की अध्यक्षता में 17 दिसंबर 2017 को सैयद बिन सुल्तान नौसेना बेस, वुडम में आयोजित किया गया था।

भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ  नसीम-अल-बह्र अभ्यास का आयोजन किया

मूल एंटी-पनडुब्बी युद्ध प्रक्रियाओं पर जानकारी के लिए 18 दिसंबर 2017 को ओमान के रॉयल नेवी के प्रतिनिधियों ने भारतीय नौसेना जहाज तेग पर पोतारोहण किया। भारतीय नौसेना के जहाजों के साथ ओमान की रॉयल नौसेना के चार जहाज अल रशीख, खसाब, अल मुबाशीर और अल बुशरा ने समुद्री चरण अभ्यास के लिए यात्रा की, जहां पहली बार, एक भारतीय नौसेना की पनडुब्बी के साथ-साथ लंबी दूरी के समुद्री बहुमुखी विमान पी 8 आई भी भाग ले रहे हैं।

भारतीय नौसेना ने ओमान नौसेना के साथ  नसीम-अल-बह्र अभ्यास का आयोजन किया

भारत में एक प्राचीन समुद्री परंपरा है और ओमान के साथ समुद्री संपर्क ईसा पूर्व 4000 वर्षों से अधिक समय से है। औपचारिक रूप से भारतीय और ओमान के बीच पहली बार द्विपक्षीय संबंध 1953 इंडो-ओमान संधि पर हस्ताक्षर करने के साथ ही शुरू हुए इसी के साथ भारत और अरब देश के बीच दोस्ती, पथ प्रदर्शन और वाणिज्य स्थापित किया गया था। तब से, नौसेना अभ्यास ने ओमान सल्तनत और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान दिया है। ओमान के रॉयल नेवी के साथ भारतीय नौसेना की पहली अभ्यास 1993 में आयोजित की गयी थी और इस साल ओमान और भारतीय नौसेना-शाही नौसेना के बीच द्विपक्षीय अभ्यासों का 24वां साल अंकित किया गया है। दिसंबर 2005 में रक्षा सहयोग के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर और मार्च 2006 में संयुक्त सैन्य सहयोग की स्थापना ने रक्षा सहयोग में वृद्धि की नींव रखी है। दोनों देशों के बीच नौसैनिक सहयोग का दायरा और पैमाना धीरे-धीरे बढ़ गया है।

वाइस एडमिरल गिरीश लूथरा, पीवीएसएम, एएसएम, वीएसएम, एडीसी, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वेस्टर्न नेवल कमांड 21 दिसंबर से 25 दिसंबर 2017 तक चल रहे द्विपक्षीय अभ्यास को देखने के लिए ओमान की यात्रा पर हैं।

Back to Top