भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म्स उत्तर / मध्य अरब सागर में लगातार मिशन तैनाती पर

भारतीय नौसेना उत्तर/मध्य अरब सागर और अदन की खाड़ी में समुद्री सुरक्षा स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है। भारतीय नौसेना के जहाज और विमान निगरानी बनाए रखने और समुद्री सुरक्षा अभियान चलाने के लिए मिशन पर बने हुए हैं।

पिछले एक सप्ताह में, क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना कार्य समूहों ने बड़ी संख्या में मछली पकड़ने के पोत और सवारी जहाजों की जांच की है। भारतीय नौसेना समुद्री गश्ती विमान और आर.पी.ए.एस. क्षेत्र पर लगातार निगरानी रख रहे हैं।

आई.एम.ए.सी. और आई.एफ.सी. आई.ओ.आर. व्हाइट शिपिंग, विशेष रूप से क्षेत्र में चलने वाले भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाजों की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। भारतीय नौसेना ई.ई.जेड. के भीतर निगरानी बढ़ाने को बनाए रखने के लिए तटरक्षक बल के साथ भी समन्वय कर रही है। भारतीय नौसेना राष्ट्रीय समुद्री एजेंसियों के साथ समन्वय में समग्र स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है और क्षेत्र में व्यापारी नौवहन और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म्स उत्तर / मध्य अरब सागर में लगातार मिशन तैनाती पर
  • भारतीय नौसेना के प्लेटफॉर्म्स उत्तर / मध्य अरब सागर में लगातार मिशन तैनाती पर
Back to Top