भारतीय नौसेना के जहाज तारमुगली को कमीशन

भारतीय नौसेना ने 14 दिसंबर 2023 को पूर्वी नौसेना कमान के तत्वावधान में नौसेना डॉकयार्ड विशाखापट्टनम में आयोजित एक प्रभावशाली समारोह में भा.नौ.पो तारमुगली, एक फास्ट अटैक क्राफ्ट को कमीशन किया। समारोह के मुख्य अतिथि वाइस एडमिरल संदीप नैथानी, मैटेरियल प्रमुख थे।

यह पोत त्रिंकट श्रेणी एफ.ए.सी. है जिसे भारत सरकार द्वारा 2006 में मालदीव नौसेना रक्षा बल (एम.एन.डी.एफ.) को उपहार में दिया गया था। इस जहाज को इस वर्ष मई में भारतीय नौसेना को लौटा दिया गया, जिसने नए एम.सी.जी.एस. हुरावी के रूप में एम.एन.डी.एफ. को एक इन-सर्विस वॉटरजेट फास्ट अटैक क्राफ्ट प्रदान किया। नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम द्वारा व्यापक बहाली के काम के बाद एफ.ए.सी. को अपने वर्तमान अवतार में पुनः स्थापित किया गया है।

युद्धपोत में एम.टी.यू. इंजन, नवीनतम संचार उपकरण, एक 30 मि.मी. बंदूक और एक उन्नत रडार प्रणाली है तथा इसकी बड़े पैमाने पर तटीय निगरानी और भारत के पूर्वी तट के साथ के.जी. बेसिन क्षेत्र में हमारे ओ.डी.ए. की सुरक्षा के लिए उपयोग किया जाएगा।

भा.नौ.पो. तारमुगली की कमान कमांडर सतपाल सिंह सांगवान के हाथों में है और यह नौसेना प्रभारी अधिकारी (आंध्र प्रदेश) के अधीन काम करेगा। अंडमान समूह के एक सुरम्य द्वीप के नाम पर 46 मीटर लंबा यह जहाज 320 टन की विस्थापन क्षमता के साथ 30 समुद्री मील से अधिक गति हासिल कर सकता है।

  • भारतीय नौसेना के जहाज तारमुगली को कमीशन
  • भारतीय नौसेना के जहाज तारमुगली को कमीशन
  • भारतीय नौसेना के जहाज तारमुगली को कमीशन
  • भारतीय नौसेना के जहाज तारमुगली को कमीशन
Back to Top