भारतीय नौसेना और फिलीपीन नौसेना के बीच साझा समुद्री अभ्यास - 23 अगस्त 2021

पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में तैनात भारतीय नौसेना के जहाजों, भा नौ पो रणविजय और भा नौ पो कोरा ने पश्चिम फिलीपीन सागर में 23 अगस्त 2021 को फिलीपीन नौसेना के बीआरपी एंटोनियो लूना (फ्रिगेट, एफएफ 151) के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान किए गए संयुक्त क्रमिक विकास में कई परिचालन युद्धाभ्यास शामिल थे और दोनों नौसेनाओं के प्रतिभागी जहाज समुद्र में इस परिचालन पारस्परिक प्रभाव के माध्यम से प्राप्त अन्तरसंक्रियता के एकीकरण से संतुष्ट थे। 

भारतीय नौसैनिक जहाज वर्तमान में सहायक राष्ट्रों के साथ समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से पश्चिमी प्रशांत में तैनात हैं। इसलिए बीआरपी एंटोनियो लूना के साथ पारस्परिक क्रिया भारतीय नौसेना के लिए फिलीपीन नौसेना के साथ अपने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने का एक समृद्ध अवसर था। वर्तमान महामारी दिशा-निर्देशों का ध्यान रखते हुए, यह अभ्यास संपर्क रहित तरीके से किया गया और सभी आवश्यक स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रोटोकॉलों का कड़ाई से पालन किया गया। अभ्यास के बाद भारतीय नौसेना के जहाजों को पुन: पूर्ति के लिए मनीला बंदरगाह पर आने का कार्यक्रम है। 

भारत और फिलीपींस कई वर्षों में बने हुए और सभी क्षेत्रों में फैले एक बहुत मजबूत रक्षा और सुरक्षा साझेदारी बाँटते हैं। दोनों नौसेनाएं एक स्थिर, शांतिपूर्ण और समृद्ध हिंद-प्रशांत सुनिश्चित करने के सामूहिक उद्देश्य के लिए समुद्री क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

  • भारतीय नौसेना और फिलीपीन नौसेना के बीच साझा समुद्री अभ्यास - 23 अगस्त 2021

Back to Top