भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के उभयचर (एम्फीबियस) युद्धपोतों ने चल रहे अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2024 के भाग के रूप में काकीनाडा में संचालन किया।

भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के उभयचर (एम्फीबियस) युद्धपोतों ने चल रहे अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ 2024 के भाग के रूप में काकीनाडा में संचालन किया। जहाजों पर मौजूद इंटीग्रल क्राफ्ट को विभिन्न ऑपरेशनों के लिए तैनात किया गया था। भारतीय नौसेना और अमेरिकी नौसेना के जहाजों के बीच क्रॉस डेक हेलीकॉप्टर संचालन भी काकीनाडा के तट पर आयोजित किए गए। बहुपक्षीय समन्वित संचालन का निर्बाध संचालन संयुक्त योजना और कार्यान्वयन का एक संकेतक है, जो दोनों राष्ट्रों के सशस्त्र सेना बलों के बीच उच्च स्तर की अंतरसंचालनीयता की पुष्टि करता है।

Back to Top