भा.नौ.पो. डेगा के नौसेना पायलट लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन श्योरन को सम्मानित किया गया

भा.नौ.पो. डेगा के एक नौसेना पायलट लेफ्टिनेंट कमांडर विपिन श्योरन को रियर एडमिरल एम. मुरली मोहन राजू, सी.एस.ओ. (पी. एंड. ए.) पूर्वी नौसेना कमान ने दुनिया की सबसे कठिन ट्रायथलॉन आयरनमैन को पूरा करने के लिए सम्मानित किया। उन्होंने हाल ही में अपने पहले प्रयास में ही 11 घंटे 55 मिनट का समय लेते हुए आयरनमैन ऑस्ट्रेलिया को पूरा किया, जिससे वह भारत के सबसे तेज आयरनमैन बन गए। इस मुश्किल प्रतियोगिता में 3.8 किमी समुद्री तैराकी, 180 किमी साइकिल चलाना और 42.2 किमी दौड़ शामिल है। अधिकारी को दौड़ में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में शामिल होने का गौरव प्राप्त है।

Back to Top