बैंकाक, थाईलैंड में भा.नौ.पो. कदमत्त

उत्तरी प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में अपनी लंबी दूरी की ऑपरेशनल तैनाती के हिस्से के रूप में, भा.नौ.पो. कदमत्त 19 दिसंबर 2023 को बैंकॉक, थाईलैंड पहुंचा। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-थाईलैंड समुद्री सहयोग को और मजबूत करना और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है।

ऑपरेशनल टर्नराउण्ड के दौरान बंदरगाह गतिविधियों में रॉयल थाई नौसेना (आर.टी.एन.) अकादमी के कर्मियों द्वारा क्रॉस-शिप यात्रा और समुद्री साझेदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) के लिए योजना सम्मेलन शामिल थे। बैंकॉक से प्रस्थान करने पर, जहाज रॉयल थाई नौसेना के एक कॉर्वेट एच.टी.एम.एस. रट्टनाकोसिन के साथ एम.पी.एक्स. करेगा।

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर.. हरि कुमार जहाज के चालक दल के साथ बातचीत करने के लिए 21 दिसंबर 2023 को भा.नौ.पो. कदमत्त का दौरा करेंगे। नौसेना प्रमुख 19-22 दिसंबर, 2023 को बैंकॉक, थाईलैंड में रॉयल थाई नौसेना द्वारा आयोजित किए जा रहे के हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी (आई.ओ.एन.एस.) प्रमुखों के सम्मेलन (सी.ओ.सी.) में भारतीय नौसेना प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।

भा.नौ.पो. कदमत्त भारतीय नौसेना के चार स्वदेशी ए.एस.डब्ल्यू. कार्वेट में दूसरा है। 7 जनवरी 2016 को कमीशन किए गए इस पोत ने क्षेत्रीय सुरक्षा में योगदान और समुद्री संबंधों को बढ़ावा देते हुए मित्र राष्ट्रों के साथ कई संयुक्त नौसैनिक अभ्यासों में भाग लिया है। जहाज अत्याधुनिक हथियार और सेंसर पैकेज से लैस है, जिससे वह किसी भी मिशन को पूरा करने में सक्षम है। यह विशाखापट्टनम में स्थित भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है और फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान के कमान के तहत कार्यरत है।

  • बैंकाक, थाईलैंड में भा.नौ.पो. कदमत्त
  • बैंकाक, थाईलैंड में भा.नौ.पो. कदमत्त
  • बैंकाक, थाईलैंड में भा.नौ.पो. कदमत्त
  • बैंकाक, थाईलैंड में भा.नौ.पो. कदमत्त
Back to Top