'फनी' के ओडिशा तट से गुजरने की उम्मीद के चलते भारतीय नौसेना के पोत और विमान बचाव और राहत कार्यों के लिए तयारी की स्थिति में

अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान ‘फनी' के 01 मई 2019 को 0530 बजे विशाखापत्तनम से दक्षिण-दक्षिण पूर्वी दिशा में लगभग 430 किमी दूर और पुरी (ओडिशा) से दक्षिण-दक्षिण पश्चिम दिशा में लगभग 680 किमी दूर होने के चलते, पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) चक्रवाती तूफ़ान की गति की निकट से निगरानी कर रही है। अगले 12 घंटों में अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफ़ान के उत्तर पश्चिमी दिशा में बढ़ने और उसके बाद उत्तर-उत्तर पूर्वी दिशा में मुड़ने की संभावना है और उसके बाद 03 मई 2019 को 175-185 किमी प्रति घंटे से 205 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से पुरी के दक्षिण में गोपालपुर और चांदबाली के बीच ओडिशा के तट से गुजरने की उम्मीद है।

विशाखापत्तनम स्थित भारतीय नौसेना के पोत मानवीय सहायता संकट राहत (एचएडीआर) कार्य करने हेतु सबसे प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत तैनाती के लिए राहत सामग्री के साथ तैयारी की स्थिति में खड़े हैं। आंध्र प्रदेश और ओडिशा में बचाव और राहत के कार्यों में तेज़ी लाने के लिए गोताखोर और चिकित्सा टीमें भी तैयार रखी गई हैं। राज्य प्रशासन द्वारा आवश्यकता पड़ने पर नौसेना एयर स्टेशनों, भा नौ पो देगा और भा नौ पो राजली पर नौसेना विमान, को सबसे प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने, हताहतों की निकासी और राहत सामग्री ऊपर से गिराने के लिए तैयार रखे गए हैं।

  • 'फनी' के ओडिशा तट से गुजरने की उम्मीद के चलते भारतीय नौसेना के पोत और विमान बचाव और राहत कार्यों के लिए तयारी की स्थिति में

Back to Top