पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा

बुके अरमादा पेरुआना (बी.ए.पी.) यूनियन, पेरू नौसेना का एक सेल प्रशिक्षण टॉल जहाज 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2023 तक मुंबई की सद्भावना यात्रा पर है। मुंबई पहुंचने पर, जहाज ने 15 सेरेमोनियल गन सैल्वो की गोलीबारी करके पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के ध्वज को सलामी दी। इस जहाज का भारतीय नौसेना बैंड की उपस्थिति के साथ पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया।

इस यात्रा के दौरान ही भारत में पेरू के राजदूत महामहिम जेवियर मैनुएल पॉलिनिच वेलार्डे भी मुंबई में हैं। राजदूत ने बी.ए.पी. यूनियन पर पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी के साथ बातचीत की।

कमांडिंग ऑफिसर, बी.ए.पी. यूनियन ने गौरव स्तंभ पर पुष्पांजलि अर्पित की और 1 नवंबर 23 को रियर एडमिरल कुणाल सिंह राजकुमार, मुख्य स्टाफ अधिकारी (ऑपरेशन), पश्चिमी नौसेना कमान मुख्यालय से मुलाकात की। बातचीत के दौरान दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच समुद्री सहयोग बढ़ाने के लिए आपसी हितों, प्रशिक्षण और व्यवहार्यता के मुद्दों पर चर्चा की गई।

बंदरगाह में जहाजों के प्रवास के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों को साझा करने के लिए पेशेवर बातचीत में शामिल होंगे। दोनों नौसेनाएं समुदाय को वापस देने के एक नए तरीके के रूप में गिरगांव चौपाटी में समुद्र तट सफाई अभियान में भी भाग लेंगी।

परंपरागत रूप से, पहली बार नौसेना बंदरगाह में आने वाले युद्धपोत द्वारा वरिष्ठ नौसेना अधिकारी को दिया गया गन सैल्यूट सम्मान का प्रतीक है। यह परंपरा आज भी जारी है और अधिकांश आधुनिक युद्धपोतों को इस उद्देश्य के लिए सेरेमोनियल बंदूकों से लैस किया गया है।

भारत और पेरू इस वर्ष राजनयिक संबंधों के 60वें वर्ष का जश्न मना रहे हैं, जो वर्षों से परिपक्व हो रहा संबंध है। हालांकि दोनों देश अलग-अलग महाद्वीपों में स्थित हैं, लेकिन उनका साझा समुद्री हित हैं और उनका उद्देश्य द्विपक्षीय सहयोग को और आगे बढ़ाना है।

  • पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा
  • पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा
  • पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा
  • पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा
  • पेरूवियन सेल प्रशिक्षण जहाज बी.ए.पी. यूनियन का मुंबई दौरा
Back to Top