नौसेना प्रमुख ने जन्सकार नदी, लद्दाख के लिए चादर ट्रेक अभियान को हरी झंडी दिखाई

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 16 जनवरी, 2024 को भा नौ पो शिवाजी में भारतीय नौसेना चादर ट्रेक (फ्रोजन जन्सकार नदी, लद्दाख) अभियान को हरी झंडी दिखाई। नौसेना प्रमुख ने औपचारिक आइस एक्स को टीम के प्रमुख कमांडर नवनीत मलिक को सौंपा और उनके सफल अभियान की कामना की। 14 सदस्यों वाली टीम 11,000 फीट ऊँचे शिखर पर चढ़ेगी और राष्ट्रीय ध्वज तथा नौसेना पताका को फहराएगी।

यह अभियान भारतीय नौसेना की साहसिक भावना का प्रतीक है और इसका उद्देश्य चुनौतियों और प्रतिकूल मौसम की स्थिति का सामना करने में सक्षम एक मजबूत और लचीला कार्यबल विकसित करना है।

  • नौसेना प्रमुख ने जन्सकार नदी, लद्दाख के लिए चादर ट्रेक अभियान को हरी झंडी दिखाई

Back to Top