दूसरे एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) की सुपुर्दगी

भारत सरकार की "आत्मनिर्भर भारत" पहलों के अनुरूप 08 x मिसाइल सह गोला बारूद (एम.सी.ए.) के निर्माण और वितरण के लिए अनुबंध मैसर्स सीकोन इंजीनियरिंग प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, विशाखापट्टनम, एक एम.एस.एम.ई. के साथ संपन्न हुआ। एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) श्रृंखला का दूसरा बार्ज श्री.पुनीत, आई.एन.ए.एस., मुख्य महाप्रबंधक एन.ए.डी. (एम.बी.आई.) की उपस्थिति में 19 अक्टूबर 2023 को भारतीय नौसेना को सौंपा गया। बार्ज को 30 वर्षों के सेवा जीवन के लिए भारतीय नौवहन रजिस्टर (आई.आर.एस.) के वर्गीकरण नियमों के तहत बनाया गया है। स्वदेशी निर्माताओं से प्राप्त सभी प्रमुख और सहायक उपकरणों / प्रणालियों के साथ, यह बार्ज रक्षा मंत्रालय की "मेक इन इंडिया" पहल का गर्वित ध्वजवाहक है।

एम.सी.ए. बार्ज को शामिल करने से भारतीय नौसेना के जहाजों को जेटी और बाहरी बंदरगाहों दोनों में वस्तुओं/गोला-बारूद के परिवहन, लदान और उतरान की सुविधा प्रदान करके भारतीय नौसेना की ऑपरेशनल प्रतिबद्धताओं को बढ़ावा मिलेगा। 

  • दूसरे एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) की सुपुर्दगी
  • दूसरे एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) की सुपुर्दगी
  • दूसरे एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) की सुपुर्दगी
  • दूसरे एम.सी.ए. बार्ज, एल.एस.ए.एम. 8 (यार्ड 76) की सुपुर्दगी
Back to Top