'दिल्ली श्रृंखला' सी पावर वेबिनार-2021 भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में आयोजित किया जाएगा

भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) एझिमाला 11 और 12 अक्टूबर 2021 को प्रतिष्ठित वार्षिक 'दिल्ली श्रृंखला' सागर शक्ति संगोष्ठी के आठवें संस्करण का संचालन करेगी। इस साल, समारोह वेबिनार प्रारूप में आयोजित किया जाएगा और लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इस वर्ष के वेबिनार का विषय 'हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) का समुद्री इतिहास' है। नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल अरुण प्रकाश, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीआरसी, वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि बनने की सहमति दी है।

इस वर्ष के वेबिनार का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र के समुद्री इतिहास पर कैडेटों को तीन उपविषयों अर्थात प्रारंभिक समुद्री पारस्परिक प्रभाव और आज की प्रासंगिकता, भारत की समुद्री यात्रा- 15वीं से 19वीं सदी तक और 21वीं सदी और भारत की समुद्री यात्रा से सीखे गए सबक- ब्रिटिश राज से स्वतंत्रता और उससे आगे तक। वेबिनार में देश के कुछ बेहतरीन समुद्री इतिहास विशेषज्ञों द्वारा चलायी जाने वाली 'दशकों तक भारतीय नौसेना (75 वर्ष)' पर एक पैनल चर्चा भी शामिल है।

  • 'दिल्ली श्रृंखला' सी पावर वेबिनार-2021 भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला में आयोजित किया जाएगा
Back to Top